ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार को 34 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, 230 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास; नीतीश सेतु बनेगा विकास का नया रास्ता✦बिहार में अब सड़क पर चलने पर देना होगा 'टैक्स', इन 31 सड़क-पुलों पर टोल टैक्स तय, किस वाहन को कितना पैसा देना होगा,जानिए...✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार को 34 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, 230 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास; नीतीश सेतु बनेगा विकास का नया रास्ता✦बिहार में अब सड़क पर चलने पर देना होगा 'टैक्स', इन 31 सड़क-पुलों पर टोल टैक्स तय, किस वाहन को कितना पैसा देना होगा,जानिए...

पटना में डॉक्टर के साथ मारपीट, कैप्टेन डॉ विजय शंकर सिंह को मरीज और उसके परिजनों ने गोली मारने की दी धमकी

PATNA : आईएमए के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और बिहार आईएमए के पूर्व अध्यक्ष कैप्टेन डॉ विजय शंकर सिंह के साथ मारपीट की वारदात सामने आई है. डॉक्टर से दिखाने आए एक मरीज और उसके परिजनों ने मारपीट

पटना में डॉक्टर के साथ मारपीट,  कैप्टेन डॉ विजय शंकर सिंह को मरीज और उसके परिजनों ने गोली मारने की दी धमकी
Anamika
2 मिनट

PATNA : आईएमए के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और बिहार आईएमए के पूर्व अध्यक्ष कैप्टेन डॉ विजय शंकर सिंह के साथ मारपीट की वारदात सामने आई है. डॉक्टर से दिखाने आए एक मरीज और उसके परिजनों ने मारपीट की. 

वारदात के बाद डॉक्टर ने उन लोगों के खिलाफ पत्रकार नगर थाने में मामला दर्ज कराया है. अपने शिकायत में डॉक्टर ने लिखा है कि एक मरीज कुमार नयन के साथ उनके पिता और छह से सात लोग आए थे. मैंने  उन्हें कहा कि मुझे ट्रेन पकड़ना है और बाहर जाना है. इतना बोलने के बाद उनके पिता जी जबरन गला और कॉलर पकड़कर गाली गलौज करने लगे और गोली मारने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि मैं एक पुलिस अधिकारी हूं. 

मेरे द्वारा बार-बार आग्रह करने के बाद भी वह मुझे गाली देते रहे. इसके साथ ही साथ पूरे स्टाफ को भी इनलोगों ने गाली गलौज की और विरोध करने पर कपड़ा फाड़ दिया. डॉक्टर ने पत्रकार नगर थाने में मामला दर्ज कराते हुए जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है. वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है.