ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पटना में दो सगे भाईयों की छठ घाट पर नहाने के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ के अंतिम दिन पटना में दो सगे भाईयों की ब्रह्मपुर पोखर में डूबने से मौत हो गयी। पोखर को छठ घाट बनाया गया था जहां छठव्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्

पटना में दो सगे भाईयों की छठ घाट पर नहाने के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ के अंतिम दिन पटना में दो सगे भाईयों की ब्रह्मपुर पोखर में डूबने से मौत हो गयी। पोखर को छठ घाट बनाया गया था जहां छठव्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। जब छठव्रती अर्घ्य देकर छठ घाट से चली गयी तब कुछ बच्चे पोखर में नहाने के लिए पहुंचे।


इसी दौरान दो भाई पोखर के गहरे पानी में समा गया और दोनों की मौत हो गयी। इस घटना की सूचना जब परिजनों को मिली तो वे दौड़ते भागते पोखर के पास पहुंचे और दोनों भाईयों की लाश को देखकर सदमे में चले गये। एक घर से दो-दो चिराग के बुझने की घटना रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक इलाके का है।


जहां एक साथ दो भाईयों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। इस घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्णा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। मृत बच्चों की पहचान साहिल और सौरभ के रूप में हुई है। दोनों की लाश को ब्रह्मपुर पोखर से निकाला गया।


एक साथ घर के बेटों की मौत से पूरा परिवार काफी सदमें में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वही इलाके में मातम का माहौल है। इस घटना के सामने आने के बाद छठ की खुशियां अचानक से गम में तब्दिल हो गयी है। हर कोई इस घटना से आहत हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पटना में दो सगे भाईयों की छठ घाट पर नहाने के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवालपटना में दो सगे भाईयों की छठ घाट पर नहाने के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवालपटना में दो सगे भाईयों की छठ घाट पर नहाने के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवालपटना में दो सगे भाईयों की छठ घाट पर नहाने के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल

पटना में दो सगे भाईयों की छठ घाट पर नहाने के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें