ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस

पटना में दिवाली की रात फैली दहशत : चप्पल गोदाम में आग लगने से 2 मजदूरों की मौत; धमाके से कबाड़ का गोदाम जलकर राख

PATNA : राजधानी पटना के खाजेकला थाना इलाके में दिवाली की रात ऐसी आग लगी जिसे सुबह तक भी शांत नहीं किया जा सका। इससे स्थानीय लोगों में काफी दहशत फैल गई। यह आग चप्पल गोदाम

पटना में दिवाली की रात फैली दहशत : चप्पल गोदाम में आग लगने से 2 मजदूरों की मौत; धमाके से कबाड़ का गोदाम जलकर राख
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के खाजेकला थाना इलाके में दिवाली की रात  ऐसी आग लगी जिसे सुबह तक भी शांत नहीं किया जा सका। इससे स्थानीय लोगों में काफी दहशत फैल गई। यह आग चप्पल गोदाम में लगी। जहां चारों ओर बड़ी-बड़ी इमारतें हैं। एक बार में एक से अधिक दमकल घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रही थी। इस घटना में दिवाली के दिन ही दो मजदूर की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र में चप्पल गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसमें दो मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई।  आग की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पानी की कोशिश की। लेकिन आग को बुझाने में नाकाम रहे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


वहीं,  दानापुर के जडेजा कॉलोनी में आतिशबाजी से देर रात आग लगने से कबाड़ का गोदाम जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल रात से ही प्रयास में जुटा दिखाई दिया। काफी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। घनी आबादी के बीच लगी आग की लपटें नियंत्रित होने का नाम नहीं ले रही हैं। दमकल की गाड़ियां मलबे से उठ रहे धुआं और आग को ठंडा करने में जुटी दिखाई दीं।


उधर, जुगाड़ तकनीक से गाड़ी को दूर रखकर डिलेवरी पाइप और नोजल से पानी फेंक कर नियंत्रित करने में भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। आग की ऊंची लपटों से कबाड़ी गोदाम के आसपास रहने वाले लोग रात भर दहशत में रहे।