ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

पटना में दिनदहाड़े लूट: बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे पूर्व सैनिक से लूटपाट, बाइक से गिरने से बेटी घायल

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बाइक सवार बदमाशों ने 1 लाख से ज्यादा की लूट की है. दिनदहाड़े ब

पटना में दिनदहाड़े लूट: बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे पूर्व सैनिक से लूटपाट, बाइक से गिरने से बेटी घायल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बाइक सवार बदमाशों ने 1 लाख से ज्यादा की लूट की है. दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक से जा रहे पूर्व सैनिक और उसकी बेटी से एक लाख दस हजार रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए. बाइक से गिरने से युवती जख्मी हो गई है. इलाज के लिए उसे निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. 


घटना पटना के दानापुर में केंद्रीय विद्यालय के पास की है, मुबारकपुर निवासी पूर्व सैनिक शंभुनाथ ने स्थानीय थाना में बाइक सवार दो बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है. पूर्व सैनिक शंभुनाथ ने बताया कि FIR ने बताया कि अपनी पुत्री संगीता कुमारी के साथ बाइक से मेन रोड स्थित एसबीआई बैंक शाखा से एक लाख दस हजार रुपये की निकासी की थी. जिसे थैले में रखकर बेटी को हाथ में थमा कर घर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछा करते हुए केंद्रीय विद्यालय के पास रुपये से भरा थैला छीन लिया. इस दौरान बाइक असंतुलित होने से बेटी बाइक से गिरकर घायल हो गई और बदमाश थैला लेकर फरार हो गए. जख्मी बेटी को इलाज के लिए सगुना मोड स्थित निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.


वही सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबिन कर रही है. इस घटना को लेकर दानापुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहे हैं ताकि बाइक सवार बदमाशों की पहचान की जा सके. पूर्व सैनिक शंभुनाथ से 1 लाख 10 हजार रुपये की लूट की गई है.



टैग्स