ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

पटना में धनतेरस पर दिखा कोरोना का असर, बाजारों में भीड़ लेकिन खरीदारी को लेकर उत्साह कम

PATNA : राजधानी पटना में धनतेरस के सामने कोरोना का कोई असर नहीं दिख रहा है. धनतेरस पर पटना के बाजारों में अच्छी-ख़ासी भीड़ दिख रही है. बाजारों की रौनक बढ़ी हुई है. राजधान

पटना में धनतेरस पर दिखा कोरोना का असर, बाजारों में भीड़ लेकिन खरीदारी को लेकर उत्साह कम
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना में धनतेरस के सामने कोरोना का कोई असर नहीं दिख रहा है. धनतेरस पर पटना के बाजारों में अच्छी-ख़ासी भीड़ दिख रही है. बाजारों की रौनक बढ़ी हुई है. राजधानीवासी जमकर खरीदारी कर रहे हैं. 


पटना में धनतेरस पर खरीदारी को लेकर बाजार में खूब चहल-पहल है. ज्वेलरी, इलेक्ट्रिक आइटम, बर्तन की दुकानों में भारी भीड़ देखी जा रही है. वहीं, बाइक और चार पहिया शोरूम में भी खरीदारों की भीड़ लगी हुई है.


दीपावली को लेकर पूजा सामग्रियों की भी खरीदारी की जा रही है. कोरोना का असर धनतेरस की खरीदारी पर पड़ता हुआ नहीं दिख रहा है. हालांकि कोरोना काल में बिजनेस या रोजगार ठप रहने के कारण ज्यादातर लोग महंगे सामान नहीं खरीद रहे हैं. ज्वेलरी विक्रेताओं का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार खरीदारी थोड़ी कम हो रही है.


कुछ दुकानदारों का कहना है कि लोग औपचारिकता के लिए ही कुछ ख़रीद रहे हैं. इससे बाज़ार में उत्साह नहीं आ पाएगा. कोरोना के चलते सबकी आर्थिक स्थिति पतली हुई है और ज़ाहिराना तौर पर इससे धनतेरस पर भी असर पड़ा है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता