ब्रेकिंग
Nitish Kumar : PM मोदी के बिहार आगमन से पहले नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे CM सम्राट, कल नरेंद्र मोदी के हाथों होना है नीतीश सेतु का उद्घाटन ✦बेतिया में 35 करोड़ का सोना लूटकर कहां गायब हुए 8 बदमाश? वैशाली के मास्टरमाइंड तक पहुंची STF, महनार में आधी रात बड़ा एक्शन✦बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा✦Bihar News : समस्तीपुर में चलती ग्वालियर-बरौनी मेल पर किसने बरसाए पत्थर? इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू✦Nitish Kumar : PM मोदी के बिहार आगमन से पहले नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे CM सम्राट, कल नरेंद्र मोदी के हाथों होना है नीतीश सेतु का उद्घाटन ✦बेतिया में 35 करोड़ का सोना लूटकर कहां गायब हुए 8 बदमाश? वैशाली के मास्टरमाइंड तक पहुंची STF, महनार में आधी रात बड़ा एक्शन✦बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा✦Bihar News : समस्तीपुर में चलती ग्वालियर-बरौनी मेल पर किसने बरसाए पत्थर? इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू

पटना में भारी पड़ेगी लापरवाही, चार महीने बाद कोरोना के 359 केस मिले.. 4 की मौत

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर में राजधानी पटना के लोगों को लापरवाही भारी पड़ सकती है। कोरोना की वापसी को देखते हुए राज्य सरकार ने 12 अप्रैल तक कई बंदिशें लागू की है लेकिन सबसे बड़ी च

पटना में भारी पड़ेगी लापरवाही, चार महीने बाद कोरोना के 359 केस मिले.. 4 की मौत
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर में राजधानी पटना के लोगों को लापरवाही भारी पड़ सकती है। कोरोना की वापसी को देखते हुए राज्य सरकार ने 12 अप्रैल तक कई बंदिशें लागू की है लेकिन सबसे बड़ी चिंता राजधानी पटना में कोरोना के नए मामलों को देखकर हो रही है। पटना में एक बार फिर कोरोना मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। पटना में 4 महीने बाद कोरोना के 359 नए मरीज मिले। 4 मरीजों की मौत कोरोना वायरस से हुई। नवंबर महीने के बाद पहली बार पटना में कोरोना के इतने मरीज एक दिन में मिले हैं। 116 दिनों बाद पटना में मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा पाई गई है। 8 नवंबर को पटना में 306 जबकि 10 नवंबर को 304 मरीज पाए गए थे। 


शनिवार को पटना में कोरोना की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन की मौत पीएमसीएच में जबकि एक की मौत पटना एम्स में हुई। पीएमसीएच में पटना की रहने वाली पूनम देवी छपरा की रहने वाली मीना देवी और गोपालगंज के रहने वाले मो आलम की मौत हो गई। जबकि एम्स में इलाज करा रहे हैं बिहटा के अभय कुमार की मौत भी शनिवार को हो गई। शनिवार को 5 महीने बाद बिहार में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज पाए गए हैं। बिहार में शनिवार को कुल 836 नए मरीज मिले। बिहटा के रहने वाले जिस मरीज अभय कुमार की मौत कोरोना से हुई है उसकी पत्नी और बेटी भी संक्रमित हैं। पटना के बाद सबसे ज्यादा केस सिवान में सामने आए हैं। सिवान में शनिवार को 80 नए मरीजों की पहचान हुई जबकि गया में 42 मुजफ्फरपुर में 30 नए मरीज मिले। 


खास बात यह है कि राजधानी पटना में एक दिन में 60 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ज्यादातर बच्चे शहरी इलाके के हैं जिन इलाकों में संक्रमित बच्चे पाए गए उनमें कंकड़बाग, पत्रकार नगर, कदमकुंआ, शास्त्रीनगर, गर्दनीबाग, फुलवारीशरीफ, बोरिंग रोड का इलाका शामिल है। पटना के कंकड़बाग स्थित तिवारी बेचर का इलाका कोरोना संक्रमण का नया हॉटस्पॉट बन गया है। तिवारी बेचर से सटे एक अपार्टमेंट में 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें एक परिवार के ज्यादा लोगों के साथ-साथ पड़ोस में रहने वाले दूसरे फ्लैट के लोग भी संक्रमित 

टैग्स