ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: डेढ़ बीघा जमीन, फ्लैट और लाखों के जेवर… बिहार के इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: डेढ़ बीघा जमीन, फ्लैट और लाखों के जेवर… बिहार के इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई

पटना में चिराग पासवान ने फहराया तिरंगा, PM मोदी के अंतिम बार तिरंगा फहराने को लेकर कहा - विपक्षी दलों के पास नहीं है विकसित राष्ट्र की सोच

PATNA : पूरा देश आज 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश के तमाम राजनीतिक गैर राजनीतिक सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में झंडा तोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधा

पटना में चिराग पासवान ने फहराया तिरंगा, PM मोदी के अंतिम बार तिरंगा फहराने को लेकर कहा - विपक्षी दलों के पास नहीं है विकसित राष्ट्र की सोच
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पूरा देश आज 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश के तमाम राजनीतिक गैर राजनीतिक सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में झंडा तोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी पटना स्थित लोजपा (रामविलास ) में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया गया। इस मौके पर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय  अध्यक्ष चिराग पासवान ने समेत कई राजनेता मौजूद रहे।


वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि - आज हमारे लिए काफी सौभाग्य की बात है कि आज हमलोग आजदी का पर्व मनाया जा रहा है। आज हम देश को आजदी दिलवाने वाले सभी बलिदानी को नमन करने का दिन है। इस मौके पर देश में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता की बात करते हैं। आज हमारा देश विकास की पथ पर अग्रसर है इससे बेहतर बात क्या हो सकती है। 


इसके आलावा चिराग पासवान ने लालू यादव के तरफ से पीएम मोदी को लेकर दिए गए बयानों को लेकर कहा कि- देश की जनता ने दो-दो बार उन्हें देश के प्रधानमंत्री के लिए चुना है। 2014 से बड़ा जनादेश 2019 में मिला इस बात में कोई संदेह नहीं है कि 2019 से बड़ा जनादेश 2024 में मिलेगा। विकसित राष्ट्र की सोच प्रधानमंत्री ने लाल किला की प्राचीर  से दिखाई है ऐसी सोच महागठबंधन या विपक्षी दलों का जो गठबंधन है उनके पास नहीं ह। 


चिराग ने कहा कि, 2029 में हिंदुस्तान विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में पहचानी जाएगी। देश के लोगों का पीएम मोदी के प्रति हर वर्ष चुनाव दर चुनाव बढ़ता ही जा रहा है। जो ऐसा बोलते हैं कि प्रधानमंत्री लालकिला की प्राचीर से अगली बार झंडा नहीं फहराएंगे वह लोग अपनी घबराहट को छुपा रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता