ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

पटना में CDPO के खिलाफ निगरानी का छापा,करोड़ों का फ्लैट और जमीन के कागज बरामद

PATNA:इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. जहां आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष निगरानी की टीम ने धनरुआ CDPO ज्‍योति कुमारी के आवास पर छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को

पटना में CDPO के खिलाफ निगरानी का छापा,करोड़ों का फ्लैट और जमीन के कागज बरामद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA:इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. जहां आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष निगरानी की टीम ने धनरुआ CDPO ज्‍योति कुमारी के आवास पर छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को ज्‍योति के आरपीएस मोड़ स्थित आवास पर छापेमारी की जा रही है. 


आपको बता दें इनके खिलाफ 22 नवंबर को विशेष निगरानी इकाई ने मामला दर्ज कराया था. उसके बाद से यह छापेमारी की जा रही है. निगरानी की टीम उनके घर में जांच-पड़ताल कर रही है. जानकारी के अनुसार एसवीयू ने ज्‍योति कुमारी के खिलाफ भादवि की धारा 13(1), 13(2) के तहत आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था. 


स्पेशल सूत्रों की मानें तो ज्योति कुमारी को सरकारी सेवा में सेवा करते महज 10 साल हुए हैं, इसके बावजूद उन्होंने इतनी कम समय में करोड़ों रुपए का फ्लैट पटना के आरपीएस मोड़ पर खरीदा है और साथ ही चार से साढ़े 4 लाख नकद की भी बरामदगी हुई है. 


सर्च वारंट स्‍पेशल कोर्ट की ओर से जारी किया गया था. इसी आलोक में रूपसपुर थाना क्षेत्र के आरपीएस मोड़ स्थित छापेमारी की जा रही है. बता दें कि हाल के दिनों में आय से अधिक संपत्ति के मामले में कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है.