ब्रेकिंग
बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार को 34 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, 230 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास; नीतीश सेतु बनेगा विकास का नया रास्ता✦बिहार में अब सड़क पर चलने पर देना होगा 'टैक्स', इन 31 सड़क-पुलों पर टोल टैक्स तय, किस वाहन को कितना पैसा देना होगा,जानिए...✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार को 34 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, 230 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास; नीतीश सेतु बनेगा विकास का नया रास्ता✦बिहार में अब सड़क पर चलने पर देना होगा 'टैक्स', इन 31 सड़क-पुलों पर टोल टैक्स तय, किस वाहन को कितना पैसा देना होगा,जानिए...✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!

पटना में BJP नेता का बेटा फरार, मां ने पढ़ने के लिए डांटा तो घर छोड़कर भाग निकला

PATNA : राजधानी पटना से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, दरअसल भारतीय जनता पार्टी के एक नेता का बेटा लापता हो गया है. दरअसल उसकी मां ने जब उसे पढ़ाई के लिए बोला तो वह इस बा

पटना में BJP नेता का बेटा फरार, मां ने पढ़ने के लिए डांटा तो घर छोड़कर भाग निकला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, दरअसल भारतीय जनता पार्टी के एक नेता का बेटा लापता हो गया है. दरअसल उसकी मां ने जब उसे पढ़ाई के लिए बोला तो वह इस बात से नाराज होकर घर से भाग निकला. काफी समय बीत जाने के बावजूद भी जब वह घर नहीं लौटा तो उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज बेटे को खोजने की गुहार लगाई है. 


मामला राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र का है, जहां नवचेतना पथ शिवपुरी का रहने वाला विश्वास आनंद उर्फ मोहित घर से लापता हो गया है. उसके पिता मनीष कुमार बीजेपी के स्थानीय नेता बताये जा रहे हैं. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि विश्वास आनंद उर्फ मोहित पटना के गोला रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता है. वह दसवीं क्लास का छात्र है. बुधवार को जब उसकी मां ने उसे पढ़ने के लिए डांटा तो वह घर छोड़कर फरार हो गया. 


इस घटना के संबंध में बीजेपी नेता  मनीष कुमार ने राजधानी पटना के  गर्दनीबाग थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. भाजपा नेता मनीष कुमार का कहना है कि उनके बेटे के पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं है. 9 मार्च से ही वह लापता है. घर में बिना किसी से कुछ बताये वह गायब हो गया है.