ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

मीठापुर बस स्टैंड पर भिड़े बस और ऑटो ड्राइवर, जमकर काटा बवाल

PATNA : बड़ी खबर पटना के मीठापुर बस स्टैंड से आ रही है, जहां शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर ऑटो और बस चालक आपस मे भिड़ गए. जिसके बाद दोनों पक्षों ने जमकर बवाल काटा और

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर पटना के मीठापुर बस स्टैंड से आ रही है, जहां शुक्रवार की सुबह  किसी बात को लेकर ऑटो और बस चालक आपस मे भिड़ गए. जिसके बाद दोनों पक्षों ने जमकर बवाल काटा और जमकर लाठी डंडे चले. 

इस दौरान कई बसों और ऑटों में तोड़फोड़ की गई. जिसके बाद दोनों पक्षों ने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है. वहीं सड़क जाम करने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. 

बताया जा रहा है कि सवारी बैठाने को लेकर बस और ऑटो चालक आपस में भिड़ गए. जिसके बाद देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे से एक दूसरे पर हमला बोल दिया और पूरा बस स्टैंड रणक्षेत्र में बदल गया. मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया. बस स्टैंड में खड़े य़ात्री अपने बचाव में भागने लगे. जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने मामला संभाला.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता