ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पटना में बड़ा हादसा, बेलगाम ट्रैक्टर ने 3 जवानों को कुचला, एक जवान की मौत

PATNA : राजधानी पटना में एक जवान की मौत हो गई है. ड्यूटी पर तैनात जवान की सड़क हादसे में जान गई है. जबकि दो अन्य जवान बुरी तरह जख्मी हो गए. मौत की खबर मिलते ही उसके घर मे

पटना में बड़ा हादसा, बेलगाम ट्रैक्टर ने 3 जवानों को कुचला, एक जवान की मौत
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना में एक जवान की मौत हो गई है. ड्यूटी पर तैनात जवान की सड़क हादसे में जान गई है. जबकि दो अन्य जवान बुरी तरह जख्मी हो गए. मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया है. नववर्ष की खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


घटना पटना के दनियावां थाना इलाके की है, जहां NH -30 पर गश्ती के दौरान होमगार्ड के जवान को बेलगाम ट्रैकर ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक जवान की पहचान साधु यादव के रूप में की गई है. इस बड़े हादसे में दो अन्य जवान गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैंम, जिन्हे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


दुर्घटना में जवान के मौत के बाद काफी समय बीत जाने के बाद भी होमगार्ड के पदाधिकारी मृतक को देखने नही पहुंचने और ना ही पीड़ित परिवार से मिले, इसको लेकर परिजनों में खासी नाराजगी देखी गई है. प्रत्यक्षदर्शी होमगार्ड के जवान ने बताया कि दनियावां थाना के थानाध्यक्ष के निर्देश पर NH-30A सड़को पर गस्ती की जा रही थी. उसी दौरान वेलगाम टैक्टर ने तीन जवान को कुचल दिया. जिसमें एक कि मौत हो गई और दो घायल हुए. मृतक होमगार्ड के जवान को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेजा गया है. घायल जवानों का इलाज दनियावां के स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें