ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में बाप-बेटे की मौत से हाहाकार, नदी में डूबने से गई जान

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां गंगा नदी में नहाने के दौरान बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. गंगा घाट पर स्था

पटना में बाप-बेटे की मौत से हाहाकार, नदी में डूबने से गई जान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां गंगा नदी में नहाने के दौरान बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. गंगा घाट पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ गई. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस SDRF और गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों की तलाश में जुट गए हैं.


घटना पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पिरदमरिया घाट पर हुई. मिली जानकारी के अनुसार, गंगा नदी में नहाने के दौरान पिता-पुत्र गहरे पानी में चले गए जिसके बाद नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गई. लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद आनन फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. 


खबर लिखे जाने तक दोनों के शवों का कुछ अता पता नहीं चल सका है. SDRF की टीम लाश की खोजबीन में लगी हुई है. इधर मामले की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता