ब्रेकिंग
बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bihar Board Inter Exam 2027: कल से शुरू होगी इंटर की सेंटअप परीक्षा, 19 से 28 नवंबर तक दो पालियों में एग्जाम; जानें पूरा शेड्यूल और प्रैक्टिकल की तारीख✦पटना में बनेगा IIT रिसर्च पार्क... 305 करोड़ होंगे खर्च, बिहार के युवाओं को मिलेगा नई तकनीक सीखने का मौका✦Bihar 6 Lane Expressway : बिहार में एक और 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इन 7 जिलों समेत लाखों लोगों को होगा बड़ा फायदा✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों से अनाज खरीदने के लिए 11,200 करोड़ की सरकारी गारंटी को मंजूरी✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bihar Board Inter Exam 2027: कल से शुरू होगी इंटर की सेंटअप परीक्षा, 19 से 28 नवंबर तक दो पालियों में एग्जाम; जानें पूरा शेड्यूल और प्रैक्टिकल की तारीख✦पटना में बनेगा IIT रिसर्च पार्क... 305 करोड़ होंगे खर्च, बिहार के युवाओं को मिलेगा नई तकनीक सीखने का मौका✦Bihar 6 Lane Expressway : बिहार में एक और 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इन 7 जिलों समेत लाखों लोगों को होगा बड़ा फायदा✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों से अनाज खरीदने के लिए 11,200 करोड़ की सरकारी गारंटी को मंजूरी

पटना के दागी मेयरपुत्र ने पुलिस को रोकने के लिए पैसे देकर जुटाई थी भीड़: खुद बिहार छोड़ कर भागा, वीडियो फुटेज देखकर पकड़े जायेंगे समर्थक

-पटना की मेयर के बेटे शिशिर कुमार ने गिरफ्तारी से बचने के लिए भीड़ जुटाई और पैसे बांटे। पुलिस पहुंची तो समर्थकों ने हंगामा किया, इसी बीच शिशिर फरार हो गया। अब बिहार से भागकर नेपाल छिपने की आशंका है। पुलिस वीडियो फुटेज से उसकी मदद करने वालों की पहचान

Bihar
बिहार छोड़कर भागा शिशिर
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार की गुंडागर्दी को लेकर नये-नये खुलासे हो रहे हैं. अब ये जानकारी सामने आयी है कि जब पटना पुलिस शिशिर कुमार को गिरफ्तार करने पहुंची थी तो उसने पैसे देकर भाड़े के लोग जुटाये थे. शिशिर को अपनी गिरफ्तारी की भनक लग चुकी थी. लिहाजा उसने पैसे देकर लोगों को तैयार कर रखा था. जैसे ही पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची, उसके भाड़े के लोग पुलिस का विरोध करने आ गये. इसी बीच शिशिर कुमार वहां से भाग निकला. शिशिर कुमार खुद तो भाग निकला, लेकिन उसके भाड़े के लोगों की पहचान की जा रही है. 


पटना पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस जब शिशिर कुमार को गिरफ्तार करने पहुंची थी, तो वहां पहले से ही लोगों को तैयार करके रखा गया था. जैसे ही पुलिस शिशिर के घर पहुंची, वैसे ही करीब एक सौ लोग वहां पहुंच गये और पुलिस को विरोध करने लगे. इसी बीच मौका देखकर शिशिर वहां से भाग निकला. 


वीडियो फुटेज देखकर भाड़े के लोगों की होगी पहचान

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिशिर के घर गयी पुलिस को घेरने और धक्का-मुक्की करने वालों की पहचान की जा रही है. वीडियो फुटेज के आधार पर ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा. पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि शिशिर कुमार ने भीड़ जुटाने के लिए कितने पैसे खर्च किये थे. 


बिहार छोड़कर भागा शिशिर

पुलिस ने बताया कि है कि पटना की मेयर सीता साहू का बेटा शिशिर बिहार छोड़कर भाग गया है. पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस की स्पेशल टीम उसके ठिकाने का पता लगा रही है. आशंका ये भी जतायी जा रही है कि वह नेपाल भाग खड़ा हुआ है. 


हथियार के लाइसेंस रद्द होंगे

उधर, पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने आज मीडिया को बताया है कि  मेयर पुत्र और उसके प्राइवेट बॉडीगार्ड के हथियार का सत्यापन किया जा रहा है। दोनों के हथियार के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे. शिशिर कुमार नगर निगम की बैठक में बिना किसी अधिकार के पहुंचा था. शिशिर और उसका बॉडीगार्ड नगर निगम की बैठक में हथियार का प्रदर्शन कर रहे थे. 


सिर्फ नगर निगम की बैठक में ही नहीं बल्कि निगम के दफ्तर में भी शिशिर कुमार अपने हथियारबंद बॉडीगार्ड्स के साथ आकर कर्मचारियों-अधिकारियों को धमकाता था. नगर आयुक्त ने इसकी लिखित शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए शिशिर की एंट्री पर रोक लगा दिया था. अब पुलिस मेयर के बेटे पर अब ताबड़तोड़ ऐक्शन ले रही है।


नगर निगम की बैठक में की थी गुंडागर्दी

बता दें कि पटना में कुछ दिनों पहले नगर निगम की बैठक हुई थी। इस बैठक में जमकर हंगामा हुआ था. नगर निगम बोर्ड की इस बैठक में मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर भी पहुंचा हुआ था. उसका वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पार्षदों को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उनके साथ हाथापाई की थी. 


पटना नगर निगम बोर्ड की बैठक में मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर की तीखी नोंकझोंक पार्षद विनय कुमार पप्पू, आशीष कुमार सिन्हा और इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी के साथ हुई थी। आरोप लगा था कि जब पार्षद इस बैठक का बहिष्कार कर बाहर जाने लगे थे तब विनय कुमार पप्पू और शिशिर के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी. 


इसके बाद पटना के नगर आयुक्त ने विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार और जिलाधिकारी को भेजी थी. इसमें शिशिर कुमार की गुंडागर्दी की पूरी जानकारी दी गयी थी. नगर आय़ुक्त ने शिशिर कुमार की निगम के कार्यालय, बैठक और कार्यक्रमों में एंट्री पर रोक लगा दिया था.