ब्रेकिंग
बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...

पटना मौसम विभाग ने किया अलर्ट ; बारिश के कारण गिरेगा तापमान, इन जिलों में जारी रहेगा सर्दी का सितम

PATNA : बिहार में नए साल के आते ही ठंड का कहर दिखने लगा था. इसी बीच बुधवार की तुलना में गुरुवार को दिन में धुप निकलने से मौसम में थोड़ा सुधार देखने को मिला.जिससे दिन में ठंड और कनकन

पटना मौसम विभाग ने किया अलर्ट ; बारिश के कारण गिरेगा तापमान, इन जिलों में जारी रहेगा सर्दी का सितम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में नए साल के आते ही ठंड का कहर दिखने लगा था. इसी बीच बुधवार की तुलना में गुरुवार को दिन में धुप निकलने से मौसम में थोड़ा सुधार देखने को मिला.जिससे दिन में ठंड और कनकनी से लोगों को राहत मिली. वहीं मौसम विभाग की मानें तो राज्य में भागों के कुछ इलाकों पर शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है.


राज्य में पछुवा हवा जारी रहेगा. और कुछ भागों में 2 से 3 दिनों तक माध्यम स्तर पर कोहरा देखने का पूर्वानुमान है. पटना के मौसम विभाग के अनुसार आठ जनवरी से तापमान बढ़ने के साथ मौसम में सुधार होगा. वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई. राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 10 से 12 तो अधिकतम 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. 8.6 डिग्री सेल्सियस के साथ छपरा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा. छपरा में 77 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई.


राजधानी का अधिकतम तापमान 20.8 तो न्यूनतम 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 15.6 व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया था. शुक्रवार को पटना व इसके आसपास क्षेत्रों में सुबह के समय घने कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है.

टैग्स