ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

पटना में JDU नेता पर हमला, हत्या के इरादे से अपराधियों ने एक दर्जन राउंड फायरिंग की

PATNA : बिहार में सुशासन राजधानी पटना के अंदर ही दम तोड़ रहा है। पटना में अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े 8 किलो सोना लूट लिया और इसके बाद जेडीयू नेता के ऊपर हत्या के इरादे से ल

पटना में JDU नेता पर हमला, हत्या के इरादे से अपराधियों ने एक दर्जन राउंड फायरिंग की
Desk
3 मिनट

PATNA : बिहार में सुशासन राजधानी पटना के अंदर ही दम तोड़ रहा है। पटना में अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े 8 किलो सोना लूट लिया और इसके बाद जेडीयू नेता के ऊपर हत्या के इरादे से लगभग एक दर्जन राउंड गोलियां चलाई हैं। खबर पटना के फुलवारी शरीफ से इलाके की है, यहां गोनपुरा मुसहरी के पास बाइक सवार अपराधियों ने जेडीयू के नेता नूतन सिंह की हत्या के इरादे से उनकी गाड़ी के ऊपर फायरिंग की है। 


नूतन सिंह जेडीयू के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से जा रहे थे, तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बाइक पर सवार अपराधी अचानक से नूतन सिंह की स्कॉर्पियो के पास पहुंचे और फिर फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने नूतन सिंह की हत्या के मकसद से गोलियां बरसाई थी लेकिन गाड़ी में सवार नूतन सिंह बाल-बाल बच गए हैं जेडीयू नेता के शोर मचाने और गोलियों की आवाज सुनकर पास के ही मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चे और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लोगों की भीड़ आते देख बाइक सवार अपराधी फायरिंग करते हुए निकल भागे। 


अपने ऊपर हुए हमले के बाद नूतन सिंह में पुलिस में अवधेश सिंह और उनके भतीजे राजू सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। नूतन सिंह की स्कॉर्पियो गाड़ी पर जेडीयू का झंडा भी लगा हुआ है। उनकी गाड़ी पर गोलियों का निशान भी नजर आ रहा है। उनपर हमले के पीछे जमीन का विवाद बड़ी वजह बताई जा रही है। इस जमीन की कीमत करोड़ों में है। शुक्रवार की देर शाम इस घटना के बाद इलाके में दहशत है और पुलिस अब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस के मुताबिक मामला आपसी विवाद का है लेकिन जेडीयू के एक नेता के ऊपर सरेराह चलते हुए गोलियां बरसाई जाए यह अपने आप में पटना पुलिस और सुशासन पर बड़ा सवाल है।

टैग्स