ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश15 कंपनियां.. सेक्स रैकेट.., रिशु श्री मामले में पप्पू यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बड़े नेताओं और रसूखदारों को लेकर किया यह दावाकेंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का किया एलान, इस दिन से लागू होगा फैसलादर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश15 कंपनियां.. सेक्स रैकेट.., रिशु श्री मामले में पप्पू यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बड़े नेताओं और रसूखदारों को लेकर किया यह दावाकेंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का किया एलान, इस दिन से लागू होगा फैसला

जमाखोरों की खैर नहीं! LPG की ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए पटना जिला प्रशासन का बड़ा कदम, 28 धावा दल का गठन किया

पटना जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करने के लिए हेल्पलाइन और 28 धावा दल का गठन किया है। डीएम त्यागराजन ने कहा कि जिले में पर्याप्त गैस उपलब्ध है और ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Patna Lpg Gas Supply
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Lpg Gas Supply: पटना में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को देखते हुए पटना डीएम ने बड़ा कदम उठाया है। पटना जिला प्रशासन ने ब्लैकमार्केटिंग और जमाखोरी को रोकने के लिए 28 धावा दलों का गठन किया है। जिला प्रशासन ने एलपीजी की ब्लैकमार्केटिंग और जमाखोरी करने वालों लोगों को सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि एलपीजी की ब्लैकमार्केटिंग और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन होगा।


दरअसल, पटना जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करने तथा इसके अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन स्थापित किया गया है। कोई भी उपभोक्ता या आम जनता सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक दूरभाष संख्या 0612-2219810 पर सूचना, शिकायत या जानकारी दे सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।


प्रखंड स्तर पर 28 धावा दल का गठन

एलपीजी गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायतों के निवारण और गैस जमाखोरी की रोकथाम के लिए प्रखंड स्तर पर 28 धावा दल का गठन किया गया है। इन दलों में फोर्स और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। एलपीजी एजेंसी क्षेत्रों को विभिन्न सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल में विभाजित किया गया है।


डीलरवार सेक्टर दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी और सुपर जोनल दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी स्तर के अधिकारियों को सेक्टर दंडाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता स्तर के अधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी और अपर जिला दंडाधिकारी स्तर के अधिकारियों को सुपर जोनल दंडाधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।


डीएम त्यागराजन का भरोसा

पटना डीएम त्यागराजन एसएन ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स और गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है। बुकिंग और डिलीवरी मिस्ड कॉल, एसएमएस/ आईवीआरएस, व्हाट्सएप और ओटीपी के माध्यम से की जाती है। बुकिंग और अगले बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल निर्धारित है।


डीएम ने कहा कि एलपीजी आपूर्ति, वितरण और शिकायतों पर प्रशासन की निगरानी पूरी तरह से सक्रिय है। लोगों से अनुरोध है कि पैनिक बुकिंग न करें। जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार विभिन्न एजेंसियों के साथ संपर्क स्थापित किया जा रहा है और उपभोक्ताओं की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।


ब्लैकमार्केटिंग और होर्डिंग पर सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे एलपीजी गैस डीलर्स और वितरकों के यहां नियमित निरीक्षण और छापामारी करें। ब्लैकमार्केटिंग और जमाखोरी को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने का भी आदेश दिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता