ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

गैस की कालाबाजारी पर पटना जिला प्रशासन सख्त, 4 होटल सील और 8 के खिलाफ FIR दर्ज

पटना प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए 4 होटलों को सील किया गया है वही 8 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पटना जिलाधिकारी त्यागराजन ने कहा कि गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और कालाबाजारियों अभियान जारी रहेगा।

बिहार न्यूज
कालाबाजारी नहीं चलेगी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार की राजधानी पटना में एलपीजी गैस की कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम.ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से गैस का उपयोग और भंडारण करने वालों के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी है, यदि लोग नहीं संभले तो आगे भी कार्रवाई की जाएगी। पटना डीएम ने कहा कि हर किसी के रसोई तक गैस पहुंचे इस प्रयास में वो लगे हैं। गैस की कालाबाजारी होने नहीं देंगे। 


डीएम ने बताया कि जांच के दौरान राजधानी के 4 होटलों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इसके साथ ही अब तक कालाबाजारी से जुड़े मामलों में 8 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।


पटना जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और सप्लाई सामान्य रूप से चल रही है। इसके अलावा डीएम ने उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी को लेकर भी जागरूक रहने की अपील की। 


उन्होंने कहा कि लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपना केवाईसी पूरा कर सकते हैं, जिससे गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहेगी और कालाबाजारी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि पटना में गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है और आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज हो सकती है।

टैग्स