ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

पटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार

Patna News: पटना के दीघा घाट पर बिहार का पहला LPG शवदाह गृह बनेगा। यह आधुनिक और प्रदूषण मुक्त होगा। लकड़ी से अंतिम संस्कार की सुविधा भी जारी रहेगी, पर्यावरण के अनुकूल विकल्प मिलेगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना में अब अंतिम संस्कार की प्रक्रिया और भी आधुनिक और प्रदूषण मुक्त होने वाली है। दीघा घाट पर बिहार का पहला LPG शवदाह गृह बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए पटना नगर निगम और ईशा फाउंडेशन के बीच बड़ा समझौता हुआ है। 


खास बात यह है कि पटना नगर निगम ने 2.11 एकड़ भूमि 33 वर्षों के लिए मात्र 1 रुपये पर 'ईशा आउटरीच' को लीज पर दी है। यानी संस्था को जमीन के लिए कोई भारी-भरकम किराया नहीं देना होगा।


वर्तमान में दीघा घाट पर लकड़ी से अंतिम संस्कार किया जाता है, जिससे बड़ी मात्रा में पेड़ों की कटाई होती है और अंतिम संस्कार के समय काफी धुआं निकलता है, जिससे गंगा का पानी भी गंदा होता है। नया गैस आधारित प्लांट लगने से न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि पेड़ों की कटाई भी रुकेगी। यह सिस्टम पूरी तरह से साफ-सुथरा और आधुनिक होगा।


जो लोग परंपरा के अनुसार लकड़ी से अंतिम संस्कार करना चाहते हैं, उनके लिए अलग से इंतजाम रहेगा। वहीं, गैस आधारित विकल्प उन लोगों के लिए सबसे बेहतर होगा जो पर्यावरण की सुरक्षा चाहते हैं और कम समय में सलीके से अंतिम विदाई देना चाहते हैं। LPG शवदाह गृह बनने के बाद भी लकड़ी से अंतिम संस्कार की सुविधा जारी रहेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता