ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

धमाके की आवाज से दहला पटना, लॉज में फटा बम, इलाके में मची अफरातफरी

PATNA: बिहार की राजधानी पटना के भीड़भाड़ वाला इलाके के लॉज में रविवार देर रात जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. वहां मौजूद लोग भी इधर उधर भागने लगे. स

धमाके की आवाज से दहला पटना, लॉज में फटा बम, इलाके में मची अफरातफरी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार की राजधानी पटना के भीड़भाड़ वाला इलाके के लॉज में रविवार देर रात जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. वहां मौजूद लोग भी इधर उधर भागने लगे. सूचना मिलने के बाद वहां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.


यह घटना पीरबहोर थाने से चंद कदम दूर सब्जीबाग स्थित नारियल गोदाम के पास लॉज का है जहां रमजान की वजह से भीड़- भाड़ थी. धमाके की वजह से सभी इधर-उधर भागने लगे. उस लॉज में छात्र भी रहते हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बम या पटाखा फटा, यह नहीं पता चल पाया लेकिन आवाज जोरदार हुई थी. 


मौके पर थानेदार अमित कुमार पुलिसकर्मियों के साथ लॉज में पहुंच गए. इस घटना के बाद अमित ने बताया कि किसी ने बाहर से लॉज में पटाखा फेंक दिया था. उसी से आवाज हुई है. लॉज बम बनाने का सामान नहीं मिला है. फिलाहल पुलिस ने किसी को नहीं पकड़ा है. 


इस घटना को लेकर पुलिस उन बदमाशों की तलाश में जुटी है जिसने लॉज में पटाखा फेंके थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि नारियल गोदाम के पास एक खाली जमीन है, जहां असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है. कई बार पुलिस को उन लोगों के बारे में बताया गया, पर पुलिस कुछ नहीं करती है. स्थानीय लोग भी उन असामाजिक तत्वों से डरे- सहमे रहते हैं.

टैग्स