ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

पटना की सड़कों पर इस दिन से नहीं चलेगी डीजल बसें, जानें क्या है सरकार का प्लान

PATNA: राजधानी पटना में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए में कई स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. डीजल वाहनों से बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए नगर बस सेवा को बंद किया जा रहा है. नगर सेवा में लगी ड

पटना की सड़कों पर इस दिन से नहीं चलेगी डीजल बसें, जानें क्या है सरकार का प्लान
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए में कई स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. डीजल वाहनों से बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए नगर बस सेवा को बंद किया जा रहा है. नगर सेवा में लगी डीजल बसें एक सितंबर से पूरी तरह बंद हो जाएगी. 


बता दें डीजल बसें एक सितंबर से पूरी तरह बंद कर दिया जायेगा. जिसके के लिए  CNG बस लेने के लिए 65 डीजल बस मालिकों ने आवेदन दिया है. परिवहन विभाग ने डीजल बस के बदले मूल लागत का 30 प्रतिशत या 7.50 लाख रुपये अनुदान के रूप देने की योजना बनाई है. इस को लेकर परिवहन पदाधिकारी श्रीप्रकाश ने बताया कि आवेदनों की जांच की जाएगी. अधिकतम 7.50 लाख रुपये अनुदान दिया जा सकता है. आकलन के बाद इसकी अनुदान की राशि दी जाएगी. 31 अगस्त के बाद यानी 1 सितंबर से पटना नगर निगम, नगर परिषद दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ क्षेत्र में डीजल वाहन पर रोक लग जाएगा. 


इसके लिए परिवहन विभाग पटना जिला परिवहन कार्यालय को 121 बसों के लिए अनुदान देने का कोटा निर्धारित किया है. लेकिन अभी तक सिर्फ 65 ही आवेदन आए हैं. वही इससे पहले पटना जिले में कई बस मालिक डीजल बस के बदले CNG बस खरीद ली हैं. बता दें इससे पहले एक सितंबर 2022 को पटना जिले में डीजल चालित आटो के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया था. उस समय एक साथ 9 हजार डीजल आटो सड़क से हट गई थी. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि शहर में बायु प्रदूषण में कमी लाने के लिए डीजल चालित वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है. जहां इसके साथ माल वाहक आटो परिचालन पर भी रोक लग जाएगा.

टैग्स