ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

लॉकडाउन का पहला दिन: पटना की सड़कों पर उतरे DM-SSP, बेवजह घर से निकलने वालों पर की जा रही कार्रवाई

PATNA: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने पूरे बिहार में लॉकडाउन लगाया है। आज से 15 मई तक लगाए लगे लॉकडाउन को लेकर राजधानी पटना में भारी संख्या पुलिस बल की तैनाती क

लॉकडाउन का पहला दिन: पटना की सड़कों पर उतरे DM-SSP, बेवजह घर से निकलने वालों पर की जा रही कार्रवाई
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने पूरे बिहार में लॉकडाउन लगाया है। आज से 15 मई तक लगाए लगे लॉकडाउन को लेकर राजधानी पटना में भारी संख्या पुलिस बल की तैनाती की गयी है। पटना में 50 जगहों पर चेक पोस्ट बनाए गये है। सुबह से लेकर रात तक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गयी है। इन चेक पोस्ट पर जिला पुलिस के साथ-साथ यातायात पुलिस की भी  तैनाती की गयी है। सभी थानों को अलर्ट रहने और लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिया गया है।

लॉकडाउन का पहला दिन: पटना की सड़कों पर उतरे DM-SSP, बेवजह घर से निकलने वालों पर की जा रही कार्रवाई

लॉकडाउन के पहले दिन आज पटना डीएम,एसएसपी समेत कई पदाधिकारी फील्ड में निकले और पटना में बने विभिन्न चेकपोस्ट का जायजा लिया। दिन के 11 बजे के बाद यदि कोई अपनी दुकान खुली रखता है तो उस पर कार्रवाई करने और बिना काम के घर से बाहर निकलने वालों से भारी जुर्माना वसुलने का निर्देश दिया।

लॉकडाउन का पहला दिन: पटना की सड़कों पर उतरे DM-SSP, बेवजह घर से निकलने वालों पर की जा रही कार्रवाई

राजधानी पटना में वाहनों की चेकिंग की जा रही है। आईकार्ड दिखाए जाने के बाद लोगों को छोड़ा जा रहा है। वही जिनके पास ना कोई आईडी है और ना पास है उनसे भारी जुर्माना वसूला जा रहा है। पटना की सड़कों पर सख्ती बढ़ाई गई है। बेवजह घर से निकले वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कर्मी लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रहे हैं। 

लॉकडाउन का पहला दिन: पटना की सड़कों पर उतरे DM-SSP, बेवजह घर से निकलने वालों पर की जा रही कार्रवाई

पटना की सड़कों पर DM, SSP समेत पुलिस पदाधिकारी भी उतरे। वही इनकम टैक्स गोलंबर पर डीएसपी खुद मौजूद दिखे जो लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराते नजर आएं। गौरतलब है कि 2020 में भी इसी तरह से लॉकडाउन लगाया गया था और आज भी यही नजारा देखने को मिल रहा है। पटना की सड़कों पर बेवजह नजर आ रहे लोगों से चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी जुर्माना वसूल रहे है वही लॉकडाउन का पालन कराते भी नजर आ रहे हैं।


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT/PRIYA

FirstBihar संवाददाता