ब्रेकिंग
पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल

पटना की सड़क पर उतरे पप्पू यादव के समर्थक, जेल से रिहाई की मांग.. भारी पुलिस बल तैनात

PATNA : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव की रिहाई के लिए अब नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं. जाप ने पप्पू यादव की रिहाई के लिए अब 'करो या मरो' का नारा देते हुए ज

पटना की सड़क पर उतरे पप्पू यादव के समर्थक, जेल से रिहाई की मांग.. भारी पुलिस बल तैनात
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव की रिहाई के लिए अब नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं. जाप ने पप्पू यादव की रिहाई के लिए अब 'करो या मरो' का नारा देते हुए जेल भरो अभियान का एलान किया है और आज पटना में पप्पू समर्थकों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिल रहा है. इसके लिए पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं से अपील की गई थी कि वह आज पटना के कोतवाली थाने पहुंचे. 


जन अधिकार पार्टी ने राज्य भर से कार्यकर्ताओं को कोतवाली पहुंचने का आह्वान किया था. पटना में इस वक़्त सैकड़ों की तादाद में पप्पू समर्थक कोतवाली और उसके आसपास मौजूद हैं. इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है. 


आपको बता दें कि जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव 32 साल पुराने अपहरण के एक मामले में इन दिनों जेल की हवा खा रहे हैं हालांकि पप्पू बीमार होने के कारण दरभंगा के डीएमसीएच में अपना इलाज करवा रहे हैं कुर्ला की दूसरी लहर के बीच पप्पू ने जरूरतमंदों की खूब मदद की थी. सरकार की लगातार आलोचना भी कर रहे थे. ऐसे में उनकी गिरफ्तारी पटना के बुद्धा कॉलोनी स्थित आवास से की गई. बाद में मधेपुरा पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई थी. पप्पू यादव को निचली अदालत से जमानत की राहत नहीं मिली और अब पटना हाई कोर्ट में उन्हें जमानत याचिका पर सुनवाई का इंतजार है. 

टैग्स