ब्रेकिंग
Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा

पटना में बिल्डरों की मनमानी के खिलाफ रेरा का एक्शन जारी, अब गृह वाटिका होम्स पर कसी नकेल

PATNA : रीयल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी यानी रेरा ने पटना में बिल्डरों की मनमानी पर अपना एक्शन जारी रखा है। रेरा ने ग्राहकों की शिकायत पर अब एक और रियल स्टेट कंपनी पर एक्शन लिया है।

पटना में बिल्डरों की मनमानी के खिलाफ रेरा का एक्शन जारी, अब गृह वाटिका होम्स पर कसी नकेल
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : रीयल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी यानी रेरा ने पटना में बिल्डरों की मनमानी पर अपना एक्शन जारी रखा है। रेरा ने ग्राहकों की शिकायत पर अब एक और रियल स्टेट कंपनी पर एक्शन लिया है। पटना के गृह वाटिका होम्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर ताज़ा कार्रवाई की गई है। अथॉरिटी ने अपने अंतरिम आदेश में कंपनी के चार प्रोजेक्टों में संपत्ति बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। 


रेरा ने पटना, फुलवारीशरीफ, दानापुर और बिहटा के रजिस्ट्रार को संपत्ति के निबंधन रोकने के लिए लिखा है। अथॉरिटी ने कहा है कि वीआईपी रेजिडेंसी, पुष्प वाटिका, कमल कॉम्पलेक्स, उर्मिला वाटिका एवं अन्य प्रोजेक्ट जो ग्रीन वाटिका होम्स द्वारा बनाए जा रहे हैं, उनमें बिक्री नहीं होगी। रेराने कंपनी के खातों के बारे में भी पूरी की जानकारी मांगी है। असल में इस कंपनी के खिलाफ ग्राहकों ने शिकायत की थी।


गृह वाटिका होम्स के खिलाफ रचना द्विवेदी, नवनीत कुमार, रविंद्र कुमार सिन्हा, अमजद अली, तारिक जमील ने रेरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनी रेरा के कानूनों का उल्लंघन कर रही है। ग्राहकों के पैसे की वापसी नहीं की जा रही । इसके बाद रेरा ने यह कार्रवाई की है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।