ब्रेकिंग
बिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देशBihar News : मोकामा में अनंत सिंह के काफिले में धक्का-मुक्की से नाराज समर्थक, विधायक- सांसद के सामने जताया विरोध; अस्पताल की मांग भी उठीनेपाल की बाढ़ में फंसे हैं आपके अपने?... प्रशासन ने शुरू की 24x7 हेल्पलाइन, मदद के लिए नोट कर लें ये इमरजेंसी नंबरबिहार के इस फोरलेन पुल की कवायद हुई तेज... ट्रैफिक सर्वे के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होगा कामबिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देशBihar News : मोकामा में अनंत सिंह के काफिले में धक्का-मुक्की से नाराज समर्थक, विधायक- सांसद के सामने जताया विरोध; अस्पताल की मांग भी उठीनेपाल की बाढ़ में फंसे हैं आपके अपने?... प्रशासन ने शुरू की 24x7 हेल्पलाइन, मदद के लिए नोट कर लें ये इमरजेंसी नंबरबिहार के इस फोरलेन पुल की कवायद हुई तेज... ट्रैफिक सर्वे के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होगा काम

पटना की दवा मंडी में फर्जीवाड़ा : बिना लाइसेंस फिजिशियन सैंपल की चल रही थी दुकान, तीन लाख की दवा जब्त

PATNA : पटना की दवा मंडी गोविंद मित्रा रोड के बाबू टोला लेन स्थित तीन दुकानों में छापेमारी की गई। यहां से काफी मात्रा में विभिन्न कंपनियों की करीब 80 प्रकार की विभिन्न दवाएं,

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना की दवा मंडी गोविंद मित्रा रोड के बाबू टोला लेन स्थित तीन दुकानों में छापेमारी की गई। यहां से काफी मात्रा में विभिन्न कंपनियों की करीब 80 प्रकार की विभिन्न दवाएं, जेल और क्रीम जब्त की गई और इनका सैंपल जांच के लिए लिया गया है।  विभिन्न कंपनियों का फिजिशियन सैंपल यहां से जब्त किया गया है।तीन लाख से अधिक की दवाएं जब्त की गई हैं।


80 से 90 प्रकार की फिजिशियन सैंपल जब्त किया गया है। इसमें अधिकांश बड़ी कंपनियों की बनी हुई है। इसमें हर प्रकार की दवाएं हैं। टैबलेट से लेकर जेल भी बरामद की गई। दवाओं का सैंपल भी लिया गया है जिससे उसकी जांच कराई जा सके।


जितनी भी दवाएं इस दुकान मिली उसमें अधिकांश गिफ्टेड आइटम हैं। किसी पर कीमत नहीं है। वैसे भी फिजिशियन सैंपल में कीमत नहीं लिखा रहता है। दवाओं की कीमत नहीं रहने से सही कीमत आंकना भी मुश्किल है। फिर भी अनुमान के तौर तीन लाख से अधिक की दवाएं जब्त की गई है।


छापेमारी के दौरान पाया गया  कि दुकानदार के पास दवा बेचने का लाइसेंस भी नहीं है। बगैर लाइसेंस की ही दुकान चल रहा है। दुकान मालिक ने छापेमारी दल को बताया कि दवा कंपनियों के कर्मचारी से दवा खरीदता है या वे ही लोग आकर दवा बेचते थे। इसमें मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव भी होते हैं।इस मामले में पीरबहोर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।


टैग्स