ब्रेकिंग
Bihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर Bihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर

पटना के स्कूल में लगी भीषण आग, आसमान तक उठने लगे आग के शोले; मची अफरातफरी

PATNA: राजधानी पटना के DPS वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में अचानक भीषण आग लग गई.जिस वजह से स्कूल में भारी क्षति हुई है. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, क्योकि रात क

पटना के स्कूल में लगी भीषण आग, आसमान तक उठने लगे आग के शोले; मची अफरातफरी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के DPS वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में अचानक भीषण आग लग गई.जिस वजह से स्कूल में भारी क्षति हुई है. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है,  क्योकि रात के समय यह घटना हुई जिस वजह से स्कूल बंद था. 


बताया जा रहा है गोपालपुर थाना क्षेत्र कर्णपुरा बैरिया स्थित DPS वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी भयावाह थी कि इसे देख लोगों में दहशत हो गई. इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास जिनका भी घर था वे लोग घर छोड़कर इधर-उधर भागने लगे. कुछ लोग आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना देने में लग गए. तब तक आग के शोले आसमान तक धू-धूकर उठते रहे.


फ़िलहाल अगलगी में कितने का नुकसान हुआ है, इसका पता नहीं चल सका है. इस अगलगी के बाद स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की सूचना देने के लगभग आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तबतक  स्कूल में रखा काफी सामान जल कर राख हो चुका था. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि चारों ओर से स्कूल को अपने चपेट में ले लिया था.


टैग्स