ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना के सरकारी स्कूलों को खोलने का आदेश, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश जारी किया

PATNA: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पटना के सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया। पचास फीसदी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ स्कूलों को खोला जाएगा। हालां

पटना के सरकारी स्कूलों को खोलने का आदेश, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश जारी किया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पटना के सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया। पचास फीसदी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ स्कूलों को खोला जाएगा। हालांकि स्कूल में बच्चे नहीं आएंगे। वे घर से ही ONLINE पढ़ाई करेंगे।


पटना डीईओ की तरफ से यह निर्देश दिया गया है कि इस दौरान शिक्षक और छात्रों के अभिभावकों का टीकाकरण, छात्रों को मिलने वाले मिड डे मिल योजना के खाद्यान्न का वितरण अभिभावकों को किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को खोलने का आदेश दिया गया है। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाएगा।


पटना के सभी सरकारी स्कूल पूर्व निर्धारित समय पर ही खुलेंगे। कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। जिसे लेकर पटना डीईओ ने यह फैसला लिया है। हालांकि इस दौरान बच्चों के स्कूल जाने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानो को बंद रखने का आदेश दिया था। कोरोना संक्रमण का असर कम होने के साथ ही कई तरह की छुट भी दी जा रही है। पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अब सभी स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है लेकिन इस दौरान बच्चे स्कूल नहीं आएंगे। 

   


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें