ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पटना के कुर्जी में छिपे हुए थे इटली और ईरान से आये लोग, कोरोना इंफेक्टेड होने की आशंका के बाद लोगों ने पुलिस को बुलाया

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना के कुर्जी इलाके में इटली और इरान से आए लोगों ने अपना ठिकाना बना रखा था. इन लोगों ने अपने आपको सरकार की

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना के कुर्जी इलाके में इटली और इरान से आए लोगों ने अपना ठिकाना बना रखा था. इन लोगों ने अपने आपको सरकार की नजर से बचाए रखने के लिए कुर्जी इलाके में पनाह ले रखी थी. एक मस्जिद में इनके छिपे होने की खबर मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी.


दरअसल ये सभी इटली और इरान से वापस आने वाले लोग हैं, इन लोगों को लग रहा था कि अगर सरकार को इनके बारे में जानकारी मिली तो इन्हें मेडिकल टेस्ट या आइसोलेशन में भेजा जा सकता है इससे बचने के लिए इन लोगों ने कुर्जी इलाके में खुद को छिपाकर रखा. स्थानीय लोगों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने इनके इनफेक्टेड होने के डर से पुलिस को सूचना दी.

आखिरकार मौके पर पहुंची पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लिया है और मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है. एक तरफ कोरोनावायरस को लेकर बिहार कॉल ऑफ डाउन किया जा चुका है तो वहीं दूसरी तरफ से ईरान और इटली से आए इन लोगों को किसने छिपाया इसको लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. आपको बता दें कि इटली और इरान दोनों ऐसे देश हैं जहां सबसे ज्यादा कोरोना का कहर देखने को मिला है.



टैग्स