ब्रेकिंग
‘गलत नैरेटिव बनाकर जनता को गुमराह कर रहे प्रशांत किशोर’, गिरिराज सिंह का तीखा हमला; पूछा- बांकीपुर को बेंगलुरु कब बना रहे?BIHAR: 3 साल 11 महीने से ड्यूटी से गायब महिला सिपाही बर्खास्त, SSP ने की कार्रवाईडेहरी EO Murder Mystery: विधायक सोनू सिंह से EO का कैसा था संबंध ? MLA ने 24 जुलाई को सदन में कार्यपालक पदाधिकारी को लेकर क्यों कहा...''सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का''बिहार में 94 करोड़ की 3 सड़क योजनाओं पर लगा ब्रेक, निर्माण शुरू होने से पहले ही अटका मामला; जानिए कहां फंसी पेंचATM में फंसा डेबिट कार्ड, मदद के लिए दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर किया कॉल; खाते से उड़ गए 50,000 रुपये‘गलत नैरेटिव बनाकर जनता को गुमराह कर रहे प्रशांत किशोर’, गिरिराज सिंह का तीखा हमला; पूछा- बांकीपुर को बेंगलुरु कब बना रहे?BIHAR: 3 साल 11 महीने से ड्यूटी से गायब महिला सिपाही बर्खास्त, SSP ने की कार्रवाईडेहरी EO Murder Mystery: विधायक सोनू सिंह से EO का कैसा था संबंध ? MLA ने 24 जुलाई को सदन में कार्यपालक पदाधिकारी को लेकर क्यों कहा...''सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का''बिहार में 94 करोड़ की 3 सड़क योजनाओं पर लगा ब्रेक, निर्माण शुरू होने से पहले ही अटका मामला; जानिए कहां फंसी पेंचATM में फंसा डेबिट कार्ड, मदद के लिए दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर किया कॉल; खाते से उड़ गए 50,000 रुपये

पटना के इन इलाकों में 5 दिन तक रोज़ 6 घंटे बिजली कटेगी, अलर्ट हो जाइए

PATNA : पटना के कई इलाकों में शुक्रवार यानी आज से अगले पांच दिनों तक 6 घंटे के लिए बिजली गुल रहेगी. बताया जा रहा है कि नाला उड़ाही का कार्य होने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रख

पटना के इन इलाकों में 5 दिन तक रोज़ 6 घंटे बिजली कटेगी, अलर्ट हो जाइए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना के कई इलाकों में शुक्रवार यानी आज से अगले पांच दिनों तक 6 घंटे के लिए बिजली गुल रहेगी. बताया जा रहा है कि नाला उड़ाही का कार्य होने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है. बता दें की पटना के आनंदपुरी इलाके में शुक्रवार से अगले 5 दिन तक नाला उड़ाही का कार्य होगा. 


इस दौरान हर दिन 6 घंटे बिजली कटेगी. पाटलिपुत्र डिवीजन के विद्युत कार्यपालक अभियंता मनीष कांत ने कहा कि राजापुर पावर सब स्टेशन से निकलने वाली 11kv आनंदपुरी फीडर के 6 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर को सुबह 8 से 11 बजे तक और दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक बंद रखा जाएगा. 


नाला उड़ाही के कार्य बड़े मशीन से होंगे. इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बिजली कट करने का निर्णय लिया गया है. इस कारण आनंदपुरी राजपुर सम्प हाउस के पीछे के छोटे-छोटे मोहल्लों में बिजली कटेगी. अशोक नगर इलाके में नाला उड़ाही के कार्य के लिए सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 11kv आरएमएस कॉलोनी फीडर बंद रहेगा. 


इस कारण अशोकनगर के आरएमएस कॉलोनी, इंदिरा नगर रोड नंबर- 3,4,5, विग्रह्पुर, संजय नगर सहित आसपास के इलाके में बिजली कटेगी. इस दौरान अस्पताल और क्वारंटाइन सेंटर को दूसरे सोर्स से बिजली आपूर्ति कराई जाएगी. 

टैग्स