ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

पटना के हर थाने में होगी टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट, क्राइम पर नकेल की नई कवायद

PATNA : राजधानी पटना में क्राइम कंट्रोल को लेकर पटना पुलिस नई कवायद में जुट गई है। पटना के सभी थानों में टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इनकी सूची सभी थानों में

पटना के हर थाने में होगी टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट, क्राइम पर नकेल की नई कवायद
Desk
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में क्राइम कंट्रोल को लेकर पटना पुलिस नई कवायद में जुट गई है। पटना के सभी थानों में टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इनकी सूची सभी थानों में को दी जाएगी। इसमें अपराधी की तस्वीर के साथ उसका पूरा ब्योरा लिखा होगा। पुलिस सूची तैयार कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बीते दिन डीजीपी एके सिंघल एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे। क्राइम मीटिंग के पहले एसएसपी और अन्य पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी थानेदार अपने-अपने क्षेत्र के टॉप-10 की सूची तैयार कर थाने की दीवार पर लगाया जाए। और अपराधी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाये। 


क्राइम मीटिंग में एसएसपी के साथ ही एक अन्य सीनियर ऑफिसर भी मौके पर मौजूद रहेंगे। क्षेत्र के कुख्यात बदमाशों का ब्योरा जुटाने के बाद उसकी फाइल तैयार करें। अपराधियों की सूचि थाने पर लगाने का यह उद्देश्य है कि आने-जाने वाले हर व्यक्ति देख सके। और अपराधियों की पहचान कर पुलिस की मदद करें। 


वहीं, पटना पुलिस पिछले चार दिनों में 256 बदमाशों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसमें हत्या की कोशिश, रंगदारी, शराब पीना, छेड़खानी करना समेत अन्य वांछित है। गिरफ्तार अपराधियों में सब से ज्यादा शराब पीने और तस्कर शामिल है।