ब्रेकिंग
बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: DM आवास में मिले चार मृत कौओं में H5N1 वायरस की पुष्टि, 12 KM के दायरे में अलर्ट✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह का बड़ा चैलेंज! दिनकर की पंक्तियों से किसे दिया संदेश, बोले- 'सुरमा नहीं विचलित होते'✦Bihar New Train : बिहार में रेलवे का महाविस्तार! 136 नई ट्रेनें शुरू, 11 जोड़ी वंदे भारत और 14 जोड़ी अमृत भारत से दिल्ली-मुंबई का सफर हुआ आसान...✦घूसखोर को पकड़वाया... तो BRP पर ही फूट पड़ा विभाग का गुस्सा, 1.24 लाख का जुर्माना ठोक नौकरी से किया बाहर✦Bihar Police : थानेदार का स्वागत करने थाना पहुंचा कुख्यात! जिस पर हत्या-लूट के केस और CCA की अनुशंसा, उसकी वायरल रील ने मचाया हड़कंप✦बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: DM आवास में मिले चार मृत कौओं में H5N1 वायरस की पुष्टि, 12 KM के दायरे में अलर्ट✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह का बड़ा चैलेंज! दिनकर की पंक्तियों से किसे दिया संदेश, बोले- 'सुरमा नहीं विचलित होते'✦Bihar New Train : बिहार में रेलवे का महाविस्तार! 136 नई ट्रेनें शुरू, 11 जोड़ी वंदे भारत और 14 जोड़ी अमृत भारत से दिल्ली-मुंबई का सफर हुआ आसान...✦घूसखोर को पकड़वाया... तो BRP पर ही फूट पड़ा विभाग का गुस्सा, 1.24 लाख का जुर्माना ठोक नौकरी से किया बाहर✦Bihar Police : थानेदार का स्वागत करने थाना पहुंचा कुख्यात! जिस पर हत्या-लूट के केस और CCA की अनुशंसा, उसकी वायरल रील ने मचाया हड़कंप

आज शाम से बोरिंग रोड में ट्रैफिक बंद, चुनाव के कारण जिला प्रशासन का फैसला

PATNA : आज शाम 5 बजे के बाद पटना में वोटिंग खत्म होते ही बोरिंग रोड में ट्रैफिक व्यवस्था बदल जाएगी। पटना के बोरिंग रोड चौराहे से लेकर ए एन कॉलेज होते हुए पानी की टंकी वाली सड़

आज शाम से बोरिंग रोड में ट्रैफिक बंद, चुनाव के कारण जिला प्रशासन का फैसला
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : आज शाम 5 बजे के बाद पटना में वोटिंग खत्म होते ही बोरिंग रोड में ट्रैफिक व्यवस्था बदल जाएगी। पटना के बोरिंग रोड चौराहे से लेकर ए एन कॉलेज होते हुए पानी की टंकी वाली सड़क का इस्तेमाल लोग नहीं कर सकेंगे। शाम 5 बजे के बाद इस रूट पर ट्रैफिक बंद कर दिया जाएगा और गाड़ियों को वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करना होगा। 


पटना जिले के लिए स्ट्रांग रूम एएन कॉलेज में बनाया गया है लिहाजा यहीं पर वोटिंग के बाद ईवीएम कलेक्ट किया जाना है। ईवीएम जमा करने के बाद जिले के 9 विधानसभा सीटों का ईवीएम एएन कॉलेज स्थिति में वज्र गृह में रखा जाएगा। सभी सीटों से आने वाली ईवीएम और पोलिंग पार्टी की मूवमेंट के कारण आम लोगों के लिए बोरिंग रोड की सड़क बंद रहेगी। विधानसभा क्षेत्रों से आने वाली गाड़ियों की संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। 


बोरिंग रोड पर यातायात तब तक बंद रहेगा जब तक सभी विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम एएन कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में जमा नहीं कर ली जाती है। इस दौरान प्रशासन ने लोगों को वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करने को कहा है। बोरिंग रोड की ओर से जाने वाली गाड़ियों को बोरिंग रोड चौराहे से बोरिंग कैनाल रोड होते हुए राजापुल के रास्ते डाइवर्ट किया जाएगा जबकि कुर्जी मोड़ और पाटलिपुत्र की तरफ से आने वाली गाड़ियों को भी दीघा आर ब्लॉक रोड होते हुए मूव कराया जाएगा। कुर्जी मोड़ से बोरिंग रोड आने वाली गाड़ियों को पाटलिपुत्र गोलंबर तक आने की इजाजत होगी।

टैग्स