ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

पटना डूबने के बाद एक्शन में अधिकारी, नॉन स्टॉप चलेगा नालों के उड़ाही का काम

PATNA : जलजमाव के कारण पटना डूबने के बाद अब सरकार की नींद टूट गई है। पटना के तमाम बड़े अधिकारियों ने आज बड़े नालों का जायजा लिया जिनकी उड़ाही लंबे समय से नहीं हुई। जकरिया पुल

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : जलजमाव के कारण पटना डूबने के बाद अब सरकार की नींद टूट गई है। पटना के तमाम बड़े अधिकारियों ने आज बड़े नालों का जायजा लिया जिनकी उड़ाही लंबे समय से नहीं हुई। जकरिया पुल से लेकर बादशाही पाइन तक के नाले का पटना के कमिश्नर संजय अग्रवाल डीएम कुमार रवि और नगर निगम के आयुक्त ने खुद जायजा लिया।

पटना के जकरिया पुल के पास उड़ाही का काम नॉन स्टॉप चलेगा। पटना के कमिश्नर संजय अग्रवाल और डीएम कुमार रवि ने आज बादशाही पाइन से सटे इलाकों में जलजमाव का निरीक्षण करने के बाद यह निर्देश दिया है। कमिश्नर संजय अग्रवाल ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि पाइन से उड़ाही के साथ-साथ सफ़ाई का काम चौबीसों घंटे चलाया जाए। 

निरीक्षण के दौरान पटना नगर निगम के आयुक्त भी अधिकारियों के साथ मौजूद थे कमिश्नर संजय अग्रवाल ने जकारियापुर स्थित बादशाही पाइन से बैरिया पुल तक के इलाके का खुद मना किया कमिश्नर ने जकरिया पुल के पास दो पोकलेन के साथ उड़ा ही का काम लगातार चलाने का निर्देश दिया। आपको बता दें कि पटना से जल निकासी के लिए यह सबसे बड़े नाले हैं लेकिन इनकी सफाई हर साल दिखावे के लिए केवल कागजों पर होती रही है। पटना में इस साल बारिश के बाद जो हालात बने उसके बाद पहली बार बरसात खत्म होने के बाद भी नाले की उड़ाई का काम जारी है।