ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

पटना के बाद अब औरंगाबाद में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज, हाल ही में दिल्ली से लौटा था शख्स

AURANGABAD: बिहार में बढ़ते मंकीपॉक्स के खतरे के बीच अब एक और संदिग्ध औरंगाबाद में पाया गया है। दिल्ली से जिले में आए एक युवक को बुखार के साथ शरीर में बड़े बड़े फफोले हो गए हैं। इससे

पटना के बाद अब औरंगाबाद में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज, हाल ही में दिल्ली से लौटा था शख्स
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार में बढ़ते मंकीपॉक्स के खतरे के बीच अब एक और संदिग्ध औरंगाबाद में पाया गया है। दिल्ली से जिले में आए एक युवक को बुखार के साथ शरीर में बड़े बड़े फफोले हो गए हैं। इससे मंकीपॉक्स की संभावना जताई जा रही है। मंकीपॉक्स की पुष्टि हुआ भी नहीं कि स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल युवक का सैंपल लिया जाएगा और उसे जांच के लिए पुणे भेजा जाएगा। 


मामले को लेकर औरंगाबाद के सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार वीरेंद्र प्रसाद ने बताया है कि पिछले दिनों ही युवक दिल्ली से औरंगाबाद आया है। युवक औरंगाबाद के कुटुंबा गांव का निवासी है। दिल्ली से बिहार लौटते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे बुखार के साथ-साथ पूरे शरीर में निशाँ होने लगे। फिर क्या था, मंकी पॉक्स की चर्चा होने लगी। 



फिलहाल युवक को उसके ही घर में आइसोलेट कराया गया है। जांच के लिए टीम को भेजकर सैंपल कलेक्शन कराया जा रहा है। उसके सैंपल को पुणे भेजने की तैयारी की जाएगी। सिविल सर्जन ने बताया कि कि पूरे गांव में अलर्ट जारी किया गया है। जितने भी लोग उसके कांटेक्ट में आए हैं, सबकी जांच की जा रही है। 

टैग्स