ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

पटना के बाद अब इस जिले में स्कूलों का समय बदला, DM ने जारी किया आदेश

BEGUSARAI: राजधानी पटना के बाद अब बेगूसराय में भी सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल गया है। बेगूसराय डीएम के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की तरफ से आदेश जारी किया गया

पटना के बाद अब इस जिले में स्कूलों का समय बदला, DM ने जारी किया आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: राजधानी पटना के बाद अब बेगूसराय में भी सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल गया है। बेगूसराय डीएम के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की तरफ से आदेश जारी किया गया है। आगामी 31 जनवरी तक सभी स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है।


दरअसल, बेगूसराय में बढ़ते ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के संचालन का समय बदला गया है। 31 जनवरी तक सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में कक्षा 01 से कक्षा 08वीं तक की कक्षाएं सुबह 10:00 बजे दोपहर 03:30 बजे तक और कक्षा 09 से 12वीं तक की कक्षाओं को सुबह 7.30 बजे से 04:00 बजे तक संचालित करने का आदेश दिया गया है।


वहीं कक्षा 03 से कक्षा 08वीं तक के छात्र/छात्राओं के लिए संचालित मिशन दक्ष एवं कक्षा 09 से कक्षा 12वीं तक के छात्र/छात्राओं हेतु संचालित की जा रही विशेष कक्षा भी नए समय पर संचालित होंगी। सभी शिक्षकों को पूर्व निर्धारित समय 09:00 बजे 05:00 बजे तक स्कूल में रहने का निर्देश दिया गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता