ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंका

पटना का बेउर इलाका नया हॉटस्पॉट, मुम्बई से आये युवक समझदारी नहीं दिखाते तो हालात भयावह होते

PATNA : बिहार के अन्य जिलों के साथ-साथ राजधानी पटना में भी कोरोना नए इलाकों में फैल रहा है। राजधानी का बेउर इलाका अब कोरोना का नया हॉटस्पॉट है। बेउर इलाके में हालात और ज्यादा भयावह

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार के अन्य जिलों के साथ-साथ राजधानी पटना में भी कोरोना नए इलाकों में फैल रहा है। राजधानी का बेउर इलाका अब कोरोना का नया हॉटस्पॉट है। बेउर इलाके में हालात और ज्यादा भयावह होते अगर कोरोना से संक्रमित तीन युवकों ने मुंबई से लौटने के बाद तुरंत अपनी जांच नहीं कराई होती। दरअसल शुक्रवार को मुंबई से लौटे इस इलाके के तीन युवक पीएमसीएच पहुंचे और खुद को आइसोलेट करने की बात कही। इन तीनों का कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें सभी पॉजिटिव निकले हैं। 


बेउर इलाके में पाए गए सभी मरीज मुंबई से आए थे और यह सभी रिश्तेदार हैं। कैंसर से पीड़ित एक मरीज को यह मुंबई से लेकर पटना आए थे। तबीयत बिगड़ने के बाद यह खुद पीएमसीएच पहुंचे और बाद में इनका सैंपल टेस्ट लिया गया। बेउर इलाके के जिन युवकों को कोरोना हुआ है उनमें 42 साल के एक कैंसर मरीज के साथ-साथ 38 और 35 साल के दो अन्य रिश्तेदार भी शामिल हैं। पटना जिला प्रशासन खुद मान रहा है कि इन लोगों ने बेउर इलाके में संक्रमण फैलने से बचा लिया है। 


उधर खाजपुरा इलाके में नए मरीजों का मिलना लगातार जारी है। खाजपुरा में कोरोना पॉजिटिव पाए गए 4 नए लोग वहां संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से इनफेक्टेड हुए। स्वास्थ विभाग में खाजपुरा में लगभग सभी घरों की स्कैनिंग की है साथ ही साथ बड़ी तादाद में लोगों का सैंपल भी लिया गया है।

टैग्स