ब्रेकिंग
बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत: आज खातों में आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे CM सम्राटबिहार के इस रूट पर अब देना होगा टोल टैक्स: SH-58 पर जल्द बनेगा नया प्लाजा, जानिए कब से शुरू होगी वसूलीपटना जंक्शन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 20 ट्रेनों की पैंट्री कारों में छापेमारी; पानी से लेकर खाने-पीने की चीजों तक में मिलीं खामियांसावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टबाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत: आज खातों में आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे CM सम्राटबिहार के इस रूट पर अब देना होगा टोल टैक्स: SH-58 पर जल्द बनेगा नया प्लाजा, जानिए कब से शुरू होगी वसूलीपटना जंक्शन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 20 ट्रेनों की पैंट्री कारों में छापेमारी; पानी से लेकर खाने-पीने की चीजों तक में मिलीं खामियांसावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्ट

पटना जंक्शन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 20 ट्रेनों की पैंट्री कारों में छापेमारी; पानी से लेकर खाने-पीने की चीजों तक में मिलीं खामियां

Patna Junction Railway Raid: पटना जंक्शन पर रेलवे ने यात्रियों को मिलने वाले खाने-पीने की चीजों और कैटरिंग व्यवस्था की जांच के लिए बड़ा अभियान चलाया। करीब 20 ट्रेनों की पैंट्री और मिनी पैंट्री में जांच के दौरान अनधिकृत पैकेज्ड पानी समेत कई मानकों...

पटना जंक्शन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 20 ट्रेनों की पैंट्री कारों में छापेमारी; पानी से लेकर खाने-पीने की चीजों तक में मिलीं खामियां
Ramakant kumar
3 मिनट

Patna Junction Railway Raid: पटना जंक्शन पर ट्रेनों में यात्रियों को बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों और पेयजल की गुणवत्ता जांचने के लिए रेलवे ने बड़ा अभियान चलाया. इस दौरान 20 ट्रेनों की पैंट्री कार और मिनी पैंट्री की जांच की गई. जांच में ट्रेन संख्या 15667 की पैंट्री कार से 34 कार्टन अनधिकृत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बरामद हुआ, जिसे रेलवे की टीम ने जब्त कर लिया.


रेलवे बोर्ड के निर्देश पर दानापुर मंडल के वाणिज्य विभाग ने सोमवार को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक पटना जंक्शन पर फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया. एसीएम/टीसी दानापुर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में वाणिज्य निरीक्षकों की टीम ने पटना जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों की पैंट्री और मिनी पैंट्री की जांच की.


इस दौरान 12309, 12393, 12303, 15657, 12367, 12391 और 13239 समेत करीब 20 ट्रेनों की पैंट्री कारों को जांच के दायरे में लिया गया. टीम ने पैंट्री में रखे खाद्य पदार्थों और पेयजल के साथ कैटरिंग व्यवस्था से जुड़े दूसरे मानकों की भी जांच की.


ट्रेन में मिला 34 कार्टन अनधिकृत पानी

जांच के दौरान ट्रेन संख्या 15667 की पैंट्री कार में 34 कार्टन एक्वा डाभ पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर मिला. रेलवे के अनुसार यह पानी अनधिकृत और अनुमोदित नहीं था. इसके बाद टीम ने सभी कार्टन को तत्काल जब्त कर लिया.


रेलवे की टीम ने संबंधित पैंट्री कार मैनेजर को कड़ी चेतावनी दी और नियमों का पालन करने का निर्देश दिया. पैंट्री मैनेजर और कैटरिंग स्टाफ को यात्रियों को केवल अनुमोदित और निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थ और पेयजल उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई.


खाने की गुणवत्ता और सफाई भी जांची

अभियान के दौरान सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि पैंट्री कार में मिलने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और साफ-सफाई भी जांची गई. टीम ने खाद्य पदार्थों के रख-रखाव और भंडारण की व्यवस्था देखी. इसके अलावा निर्धारित दर सूची लगी है या नहीं और यात्रियों से उसी दर पर सामान बेचा जा रहा है या नहीं, इसकी भी जांच की गई.


खाद्य सामग्री का सही वजन और माप, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की उपलब्धता और निर्धारित कीमत, यात्रियों को बिल या रसीद देने की व्यवस्था तथा कैटरिंग कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता को भी जांच का हिस्सा बनाया गया.


रेलवे ने कैटरिंग स्टाफ को दी सख्त हिदायत

जांच के दौरान रेलवे अधिकारियों ने पैंट्री कार मैनेजर और कैटरिंग कर्मचारियों को किसी भी तरह की अनियमितता से बचने की हिदायत दी. कर्मचारियों को यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के साथ निर्धारित कीमत का पालन करने के लिए कहा गया.


रेल प्रशासन के अनुसार ट्रेनों में यात्रियों को बेहतर कैटरिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस तरह की औचक जांच आगे भी जारी रहेगी. जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर संबंधित एजेंसी और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.