ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना जंक्शन पर प्लेटफार्म टिकट को लेकर हुआ विवाद, महिला टीटीई पर रिया ने लगाया मारपीट का आरोप

PATNA: पटना जंक्शन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब प्लेटफार्म टिकट नहीं होने पर एक महिला टीटी ने युवती की पिटाई कर दी। मामला पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक का है। जहां घंटों

पटना जंक्शन पर प्लेटफार्म टिकट को लेकर हुआ विवाद, महिला टीटीई पर रिया ने लगाया मारपीट का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना जंक्शन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब प्लेटफार्म टिकट नहीं होने पर एक महिला टीटी ने युवती की पिटाई कर दी। मामला पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक का है। जहां घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। दोनों महिला के बीच मारपीट होता देख लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 


पीड़िता रिया ने महिला टीटीई अंजू कुमार पर गंभीर आरोप भी लगाए। रिया ने जीआरपी थाने में महिला टीटीई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिया अपने परिचित को ट्रेन चढ़ाने के लिए पटना जंक्शन आई थी। उसे देख महिला टीईटी ने टिकट मांगा। पीड़िता का आरोप है कि प्लेटफार्म टिकट हड़बड़ी में उसने ली नहीं थी। प्लेटफार्म टिकट नहीं रहने पर महिला टीईटी उसे गाली गलौज करने लगी। जब मैंने कहा कि प्लेटफार्म टिकट ले लेती हूं गाली गलौज नहीं कीजिए तो आपे से बाहर हो गयी और मारपीट पर उतारू हो गयी। 


इस बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। जिसे देखने के लिए प्लेटफार्म पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। इस बात की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गयी जिसके बाद रिया के बयान पर मामला दर्ज किया गया। हालाकि महिला टीईटी की ओर से अभी तक किसी तरह की लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है। फिलहाल जीआरपी प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। जिससे पता चल पाएगा कि आखिर हुआ क्या था? 


अब जरा पीड़ित लड़की रिया के बारे में बताते चले कि ये वही लड़की है जो सेनेटरी पैड नहीं मिलने पर आईएएस हरजोत कौर से सवाल की थी। तब आईएएस का बेतुका जवाब सामने आया था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था। रिया स्लम बस्ती कमला नेहरू की रहने वाली है। फिलहाल जीआरपी इस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। महिला टीटीई का भी पक्ष जानने की कोशिश की जा रही है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें