ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश

पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग

Bihar News: पटना के धनरूआ में भखरी पुल के पास तेज रफ्तार हाईवा ने डायल 112 पुलिस गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी हल्की चोटें लेकर बाल-बाल बच गए। हाईवा सड़क किनारे टकराकर आग पकड़ गई और पूरी तरह जल गई।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना के धनरूआ में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार हाईवा ने डायल 112 की पुलिस गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। घटना भखरी पुल के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस की गाड़ी सड़क के किनारे चली गई।


डायल 112 की गाड़ी में एएसआई मोहम्मद असलम कुरैशी, महिला कांस्टेबल मुन्नी कुमारी और चालक दिलीप कुमार मौजूद थे। टक्कर के कारण तीनों को हल्की चोटें आईं, लेकिन वे किसी तरह गाड़ी से बाहर निकलकर सुरक्षित रहे। चालक दिलीप कुमार ने बताया कि अगर हाईवा सामने से टक्कर मारती, तो वाहन पलट सकता था और उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था।


हाईवा चालक घटना के बाद वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर वह सड़क किनारे लगी रैलिंग से टकरा गया। टक्कर के बाद हाईवा में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगी। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हाईवा पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।


महिला कांस्टेबल मुन्नी कुमारी ने बताया कि वे धनरूआ थाना में तैनात हैं और उन्हें एक गांव से छेड़खानी की सूचना मिली थी, जिस पर टीम मौके पर जा रही थी। एएसआई मोहम्मद असलम कुरैशी ने बताया कि वाहन को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने हाईवा के क्लीनर पंकज कुमार को पकड़ लिया है, जो जहानाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। फरार चालक की तलाश जारी है और हाईवा के मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता