ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, पूछा- एयरपोर्ट के विस्तार के लिए क्या हो रही कार्रवाई?

PATNA: बिहार में एयरपोर्ट के विस्तार, विकास और भूमि अधिग्रहण के संबंध में क्या कार्रवाई की जा रही है इसका ब्यौरा पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा है। चीफ जस्टिस संजय करोल

पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, पूछा- एयरपोर्ट के विस्तार के लिए क्या हो रही कार्रवाई?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में एयरपोर्ट के विस्तार, विकास और भूमि अधिग्रहण के संबंध में क्या कार्रवाई की जा रही है इसका ब्यौरा पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा है। चीफ जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एस कुमार की खंडपीठ ने गौरव कुमार सिंह व अन्य द्वारा दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से इस संबंध में ब्यौरा मांगा है। 


गौरव कुमार सिंह व अन्य द्वारा दायर इस जनहित याचिका में पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट समेत गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, फारबिसगंज , मुंगेर और रक्सौल एयरपोर्ट का भी जिक्र है। याचिकाकर्ता ने सभी एयरपोर्ट को जल्द शुरू करने की अपील की है। एयरपोर्ट के रनवे व अन्य बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ क्षमता भी बढ़ाए जाने की अपील की गयी है। 


बता दें कि पटना एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 1216.9 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गयी थी लेकिन परियोजना में इस राशि का केवल 32% ही प्रयोग किया जा सका। लेकिन यह परियोजना 2023 तक पूरी होगी यूं कहे की इस परियोजना में अब काफी देरी होगी। याचिकाकर्ता ने पिछली सुनवाई में कहा था कि राज्य में 8 एयरपोर्ट हैं जिनमें गया, पटना और दरभंगा चालू है लेकिन अन्य सभी बंद हैं। गया एयरपोर्ट की हालत भी ठीक नहीं है। गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जहां आधुनिक सुविधाओं का अभाव है।  


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें