ब्रेकिंग
बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...

पटना हाई कोर्ट में जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

PATNA : राजस्थान हाईकोर्ट से स्थानांतरित जज जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा पटना हाईकोर्ट के जज के रूप में आज शपथ ग्रहण किया. उन्हें पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल हाईकोर्ट शताब्दी भवन के लॉबी में

पटना हाई कोर्ट में जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजस्थान हाईकोर्ट से स्थानांतरित जज जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा पटना हाईकोर्ट के जज के रूप में आज शपथ ग्रहण किया. उन्हें पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल हाईकोर्ट शताब्दी भवन के लॉबी में सुबह 11 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. 


इस अवसर पर बड़ी संख्या में पटना हाईकोर्ट जज, अधिवक्तागण, विभिन्न अधिवक्ता संघो के पदाधिकारी और हाईकोर्ट के अधिकारीगण उपस्थित थे. जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा का जन्म 27 सितम्बर,1964 को हुआ था. उन्होंने बीएससी, एल एल बी  की डिग्री ली. 


2016 में उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट में जज के रूप में कार्यभार ग्रहण किया. इनके पटना हाईकोर्ट के जज के रूप में योगदान देने के बाद जजों की संख्या 26 हो जाएगी, जबकि जजों के स्वीकृत पदों की संख्या 53 हैं. अभी हाल में ही पटना हाईकोर्ट के जज वीरेंद्र कुमार का स्थानांतरण राजस्थान हाईकोर्ट किया गया हैं. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की अनुशंसा पर उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट स्थानांतरित किया गया है.


टैग्स