ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर

Patna News: ग्रैंड प्लाजा की 10वीं मंजिल से गिरकर कारोबारी के बेटे की मौत, दो दोस्त गिरफ्तार

Patna News: राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। फ्रेजर रोड स्थित ग्रैंड प्लाजा अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से गिरकर कुल्हरिया कॉम्प्लेक्स के मालिक स्वर्गीय अजीत सिंह के पुत्र विक्रम सिंह की मौत हो गई।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna News: राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। फ्रेजर रोड स्थित ग्रैंड प्लाजा अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से गिरकर कुल्हरिया कॉम्प्लेक्स के मालिक स्वर्गीय अजीत सिंह के पुत्र विक्रम सिंह की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात करीब दो बजे की है।


जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के कुल्हड़िया निवासी विक्रम सिंह शुक्रवार रात अपनी पत्नी दिप्ती के साथ आरपीएस मोड़ स्थित अपने फ्लैट से ग्रैंड प्लाजा पहुंचे थे। यहां उनके दोस्त और बिल्डर बाबर यूनूस के बेटे नेदाल के फ्लैट में इंडिया-ओमान क्रिकेट मैच देखने और डिनर का कार्यक्रम था। पार्टी में विक्रम के अन्य दोस्त रोहित और हुसैन भी मौजूद थे।


पार्टी के बाद देर रात करीब 2 बजे विक्रम और उनकी पत्नी फ्लैट से बाहर निकले। पत्नी दिप्ती लिफ्ट की ओर चली गईं, जबकि विक्रम सीढ़ियों की तरफ बढ़े। तभी संतुलन बिगड़ने से वे रेलिंग की ओर लुढ़क गए और 10वीं मंजिल से नीचे गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से ग्लास और अन्य सामान जब्त किए हैं। एफएसएल की टीम ने भी सैंपल उठाए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि घटनास्थल के पास से कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है।


पुलिस ने मौके पर मौजूद नेदाल और हुसैन को नशे की हालत में पाकर हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, विक्रम की पत्नी ने पुलिस को लिखित बयान दिया है कि यह पूरी तरह से हादसा था और किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।


इस घटना के बाद विक्रम के एक अन्य दोस्त रोहित मौके से भाग गया था। डीएसपी ने बताया कि रोहित से संपर्क कर लिया गया है और उसे पुलिस के सामने हाजिर होने को कहा गया है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में फिलहाल यूडी केस दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या अथवा हादसे का लग रहा है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।


जांच में यह भी पता चला है कि चार साल पहले दशहरा के दिन विक्रम ने जेपी सेतु से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। हालांकि, रेलवे ट्रैक के पास लगी जाली में फंसने से उनकी जान बच गई थी। उस समय एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें सुरक्षित निकाला था।