ब्रेकिंग
Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई✦Bihar News: मुजफ्फरपुर में खुलेगा रोजगार का नया रास्ता! CM सम्राट चौधरी करेंगे मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा मौका✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई✦Bihar News: मुजफ्फरपुर में खुलेगा रोजगार का नया रास्ता! CM सम्राट चौधरी करेंगे मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा मौका✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त

पटना GPO में हुआ ब्लास्ट, मध्य प्रदेश से आए पार्सल में हुआ विस्फोट ; कर्मियों में मचा हड़कंप

PATNA : राजधानी पटना के सबसे बड़े पोस्ट ऑफिस जीपीओ में एक तेज धमाका हुआ। यह धमाका मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से आए पार्सल में हुआ। धमाके के बाद आसपास के लोगों के बीच हड़कंप मच ग

पटना GPO में हुआ ब्लास्ट, मध्य प्रदेश से आए पार्सल में हुआ विस्फोट ; कर्मियों में मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के सबसे बड़े पोस्ट ऑफिस जीपीओ में  एक तेज धमाका हुआ। यह धमाका मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से आए पार्सल में हुआ। धमाके के बाद आसपास के लोगों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने बताया कि इसी तरह के 3 और पार्सल जीपीओ में रखे हुए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, पार्सल में शीशे के जार में साल्फ्यूरिक एसिड बंद था जो हिलने - डुलने की वजह से विस्फोट कर गया। कर्मियों ने बताया कि ये पार्सल आरएमएस से होते हुए पार्सल पटना जीपीओ आया था जहां विस्फोट से हड़कंप मच गया। लेकिन, इस घटना में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। किसी के भी घायल होने की कोई सुचना फिलहाल सामने नहीं आई है। 


दरअसल, ऐसे तीन और पार्सल आने की बात कही जा रही है जिसे वहा के कर्मियों ने डर से साइड कर दिया। इस घटना की पुष्टि जीपीओ के अधिकारी ने भी की है। हालांकि पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने ऐसे किसी घटना के जानकारी मिलने की बात नहीं कही है। बताया जा रहा है कि पार्सल मध्यप्रदेश  छिंदवाड़ा के नागपुर रोड स्थित पंजाब साइंस एण्ड स्पोर्ट्स द्वारा पटना में एलएनजेपी भवन के छठे तल्ले पर ग्राउंड वाटर बोर्ड पूर्वी क्षेत्र के अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा के नाम से डिलिवरी होनी थी, जो जीपीओ पहुंचा था। सूत्रों की माने तो जेम पोर्टल द्वारा इस एसिड की खरीदारी किए जाने की बात की जा रही है जो बोर्ड के लैब में टेस्ट के लिए मंगवाया गया था।