ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Bihar News: बिहार में यहां बनेगी विशेष सशस्त्र पुलिस की गोरखा वाहिनी, सरकार ने दी मंजूरी

Bihar News: बिहार में पुलिस और अग्निशमन सेवा को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बताया कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-एक (गोरखा वाहिनी) सह अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र की स्थायी स्थापना किया जाएगा।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार में पुलिस और अग्निशमन सेवा को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बताया कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-एक (गोरखा वाहिनी) सह अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र की स्थायी स्थापना किया जाएगा और पटना के नौबतपुर अंचल के मौजा चर्रा में 30 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इस योजना पर कुल 40 करोड़ 54 लाख 41 हजार 38 रुपए खर्च होंगे।


दरअसल, चिह्नित भूमि नौबतपुर मुख्यालय से लगभग 6.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह बिहटा-सरमेरा फोरलेन से सटी हुई है, जो रणनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत उपयुक्त मानी गई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखा वाहिनी राज्य पुलिस बल की एक महत्वपूर्ण इकाई है, जो संवेदनशील क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और संवैधानिक पदों पर रहने वाले लोगों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है।


नई भूमि पर स्थायी भवन, आवासन, परेड मैदान और प्रशासनिक ढांचे का निर्माण न केवल वाहिनी की कार्यक्षमता बढ़ाएगा, बल्कि पुलिसकर्मियों के मनोबल को भी सुदृढ़ करेगा। इसके अलावा, वाहिनी में प्रशिक्षण और प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार से सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।


उपमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि एनडीए सरकार बिहार पुलिस और अग्निशमन सेवा को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्यरत है। गृह विभाग ने राज्य में यातायात प्रशिक्षण अकादमी बनाने की योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत समस्तीपुर के रोसड़ा में दो यूनिट के अग्निशामालय भवन निर्माण को भी मंजूरी दी गई है, जिसमें आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर 6 करोड़ 98 लाख रुपए खर्च होंगे। इस अग्निशामालय भवन के निर्माण से क्षेत्र में अग्निशमन व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता में सुधार आएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता