ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

PATNA: पंचतत्व में विलीन हुए गोपाल खेमका, बेटे ने दी मुखाग्नि, 'अमर रहें' के लगे नारे

पटना के समाजसेवी और व्यवसायी गोपाल खेमका पंचतत्व में विलीन हो गए। बेटे ने दी मुखाग्नि। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने न्याय का भरोसा दिलाया।

Bihar
पटना में शोक की लहर
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: समाजसेवी और बिहार के बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका आज पंचतत्व में विलीन हो गये। श्मशान घाट पर उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी। इस दौरान गोपाल खेमका अमर रहे के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्मशान घाट पर मौजूद लोगों ने कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। खेमका द्वारा किये गये कार्य हमेशा प्रेरणा का स्त्रोत बने रहेंगे। वही बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि कोई भी अपराधी किसी भी हालत में नहीं बचने वाला, चाहे वो कहीं भी हो। 


उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं व्यवसायी गोपाल खेमका जी के पार्थिव शरीर को अंतिम प्रणाम निवेदित किया और परिजनों से दुखद घड़ी में मिलकर शीघ्र न्यायिक परिणाण के लिए आश्वस्त किया। हम पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। इस मामले को लेकर एसआईटी का गठन किया जा चुका है और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई होगी, कार्रवाई ऐसी होगी कि जो कि एक मिसाल बनें।


बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका के मर्डर से पूरे पटना शहर में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। गोपाल खेमका लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे और व्यापारिक क्षेत्र में भी उन्होंने ईमानदारी व समर्पण से अपनी पहचान बनाई थी। उनके सरल स्वभाव और सबके साथ सहयोग की भावना के कारण समाज के सभी वर्गों में उनका गहरा सम्मान था।


उनके आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। परिवार,मित्र,समाजसेवी,राजनेता,व्यवसायी सहित हरेक क्षेत्र से आए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हर किसी की आंखों में आंसू और मन में एक ही बात थी कि ऐसा इंसान बार-बार नहीं आता। शमशान घाट पर पुत्र ने मुखाग्नि दी। इस दौरान “गोपाल खेमका अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। 

PATNA: पंचतत्व में विलीन हुए गोपाल खेमका, बेटे ने दी मुखाग्नि, 'अमर रहें' के लगे नारेPATNA: पंचतत्व में विलीन हुए गोपाल खेमका, बेटे ने दी मुखाग्नि, 'अमर रहें' के लगे नारेPATNA: पंचतत्व में विलीन हुए गोपाल खेमका, बेटे ने दी मुखाग्नि, 'अमर रहें' के लगे नारेPATNA: पंचतत्व में विलीन हुए गोपाल खेमका, बेटे ने दी मुखाग्नि, 'अमर रहें' के लगे नारे




टैग्स