ब्रेकिंग
Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न

पटना- गया रेलखंड पर ट्रैन की चपेट में आने से 3 की गई जान, दो की नहीं हो सकी पहचान

GAYA : बिहार के पटना गया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में दो अलग- अलग पुरुष और एक महिला की मौत हो गई है। इसमें से दो की मौत रेलवे ट्रैक क्र

पटना- गया रेलखंड पर ट्रैन की चपेट में आने से 3 की गई जान, दो की नहीं हो सकी पहचान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार के पटना गया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में दो अलग- अलग पुरुष और एक महिला की मौत हो गई है। इसमें से दो की मौत रेलवे ट्रैक क्रॉस करने के दैरान ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। जबकि एक महिला  ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी कटकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। 


दरअसल, पटना - गया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है।  जिसमें दो अलग-अलग घटनाओं में दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई है। पहला हादसा पटना गया रेलखंड के पुनपुन स्टेशन का बताया जा रहा है। वहीं दूसरा हादसा पटना गया रेलखंड के पोठही स्टेशन पर हुआ है जहां एक महिला ट्रेन की चपेट में आ कर मौत हो गई है। 


वहीं, इस घटना का शिकार हुए लोगों में एक पुरुष मृतक की पहचान कर ली गई है, जो पुनपुन थानांतर्गत अलौदीचक का रहने वाला था। इसका नाम फिकर पासवान बताया जा रहा है। वहीं, बाकी के दो शवों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मसौढ़ी तारेगना रेल पुलिस पटना गया रेलखंड पर पहुंची ओर तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। 


इधर, इस घटना को लेकर तारेगना रेल पुलिस के एएसआई नंद बिंद शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें स्थानीय लोगों ने फोन करके दी। जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची ओर तीनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया गया है। तीनों शवों में से एक व्यक्ति की पहचान कर ली गई है अन्य की पहचान करने में पुलिस की टीम लगी हुई है।