ब्रेकिंग
अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोप

Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़

पटना में गैस बुकिंग और DAC नंबर की समस्या को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने एजेंसी में घुसकर तोड़फोड़ कर दी और बुजुर्ग संचालक पर हमला कर दिया।

Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Patna News : पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एलपीजी गैस की एक एजेंसी में कुछ लोगों ने जमकर तोड़फोड़ कर दी और एजेंसी संचालक पर हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामला डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) और गैस बुकिंग से जुड़ी कथित समस्या को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलसीटी घाट रोड निवासी अनिल कुमार सिन्हा की पाटलिपुत्र कॉलोनी में “अखंड ज्योति” नाम से एलपीजी गैस एजेंसी है। शनिवार की दोपहर करीब 12:45 बजे 5 से 6 की संख्या में कुछ लोग एजेंसी कार्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग अपनी गैस बुकिंग न होने और मोबाइल पर DAC नंबर नहीं आने से नाराज थे। इसी बात को लेकर उन्होंने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और एजेंसी संचालक से बहस शुरू कर दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में बातचीत तीखी बहस में बदली और फिर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब एजेंसी संचालक अनिल कुमार सिन्हा ने इसका विरोध किया तो स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने किसी भारी वस्तु से उनके सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हो गए।


हमले के बाद आरोपितों ने कार्यालय में मौजूद फर्नीचर और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कुर्सियां, टेबल और अन्य उपकरणों को तोड़ दिया, जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।


हालांकि भागने के दौरान उनकी एक बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का मानना है कि यह बाइक आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में अहम सुराग साबित हो सकती है।


घटना की जानकारी मिलते ही पाटलिपुत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल एजेंसी संचालक को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं उनके बेटे रौशन सिन्हा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विवाद गैस बुकिंग और DAC नंबर नहीं मिलने को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन बाद में यह हिंसक रूप ले गया। पुलिस अब घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।


थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर इस तरह की हिंसा बेहद चिंताजनक है और प्रशासन को इस पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।