ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोप

Bihar LLB Paper Leak: पटना विश्वविद्यालय की LLB प्रवेश परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र वायरल होने का मामला सामने आया है। पटना कॉलेज केंद्र पर एक छात्र ने मोबाइल से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर व्हाट्सएप के जरिए बाहर...

पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोप
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar LLB Paper Leak: पटना विश्वविद्यालय की LLB प्रवेश परीक्षा के दौरान पटना कॉलेज केंद्र पर प्रश्नपत्र वायरल होने का मामला सामने आया है. आरोप है कि परीक्षा दे रहे एक छात्र ने मोबाइल से प्रश्नपत्र की फोटो खींची और उसे WhatsApp के जरिए परीक्षा केंद्र से बाहर भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया. हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रश्नपत्र वायरल होने के बावजूद उसका उत्तर परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं पहुंचा, इसलिए परीक्षा रद्द नहीं की जाएगी.


पटना कॉलेज में शनिवार को LLB में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली. इसी दौरान दोपहर 12:02 बजे प्रश्नपत्र की तस्वीर वायरल होने की जानकारी सामने आई. विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी प्रश्नपत्र वायरल होने की पुष्टि की है.


जानकारी के अनुसार, एक छात्र मोबाइल लेकर परीक्षा हॉल के अंदर पहुंच गया था. परीक्षा के दौरान उसने प्रश्नपत्र की तस्वीर खींच ली और उसे वायरल कर दिया. जिस समय प्रश्नपत्र की तस्वीर बाहर भेजी गई, उस समय परीक्षा केंद्र का जैमर बंद था. मामले की जानकारी मिलते ही जैमर को चालू कराया गया.


परीक्षा केंद्र पर पुलिस की तैनाती और छात्रों की जांच के बावजूद मोबाइल अंदर पहुंचने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की गेट पर जांच की गई थी. इसके बाद भी संबंधित छात्र मोबाइल लेकर परीक्षा हॉल तक कैसे पहुंच गया, इसे लेकर कॉलेज प्रशासन के सामने सवाल खड़े हो गए हैं.


प्रश्नपत्र वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद परीक्षा केंद्र पर मौजूद छात्रों के मोबाइल की भी जांच की गई. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अन्य छात्रों के मोबाइल में वायरल प्रश्नपत्र से संबंधित कोई प्रमाण नहीं मिला. प्रश्नपत्र वायरल करने वाला छात्र मौके से भाग गया था. उसका मोबाइल जब्त किए जाने की भी जानकारी सामने आई है.


12:02 बजे वायरल हुआ प्रश्नपत्र

LLB प्रवेश परीक्षा पटना कॉलेज के अलावा BN कॉलेज और मगध महिला कॉलेज में भी आयोजित की गई थी. दोनों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. BN कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकिशोर प्रसाद ने भी परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन की जानकारी दी.


पटना कॉलेज केंद्र पर दोपहर 12:02 बजे प्रश्नपत्र वायरल हुआ. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीके लाल ने बताया कि जिस समय प्रश्नपत्र वायरल किया गया, उस समय परीक्षा केंद्र का जैमर बंद था. जानकारी मिलते ही जैमर चालू कराया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया.


परीक्षा रद्द नहीं होगी

परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीके लाल के अनुसार, प्रश्नपत्र की तस्वीर वायरल जरूर हुई, लेकिन उसका उत्तर परीक्षा हॉल के अंदर नहीं पहुंच पाया. प्रशासन का कहना है कि वायरल प्रश्नपत्र के आधार पर परीक्षार्थियों को उत्तर उपलब्ध नहीं हो सके, इसलिए परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई.


विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसी आधार पर LLB प्रवेश परीक्षा को रद्द नहीं करने का निर्णय लिया है. परीक्षा केंद्र पर स्थिति नियंत्रित होने के बाद परीक्षा पूरी कराई गई.


फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन CCTV फुटेज के जरिए प्रश्नपत्र वायरल करने वाले छात्र की पहचान करने में जुटा है. दोषी छात्र की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.