ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

पटना के गंगा घाटों पर दर्दनाक हादसा: नदी में चार लोग डूबे, दो शव बरामद; दो अब भी लापता

Patna News: पटना और आसपास के गंगा घाटों पर दर्दनाक हादसे में चार लोग नदी में डूब गए. दो शव बरामद किए गए है और दो किशोर अब भी लापता हैं. एसडीआरएफ की तलाश जारी है.

Patna News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना और आसपास के गंगा घाटों पर रविवार शाम कई दर्दनाक हादसे हुए, जिनमें चार लोग गंगा नदी में डूब गए। इनमें एक युवक और तीन किशोर शामिल हैं। अब तक दो शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो की तलाश एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर कर रहे हैं। राहत कार्य में देरी को लेकर दीघा घाट पर लोगों ने हंगामा भी किया।


पहली घटना दीघा थाना क्षेत्र के पाटीपुल घाट की है, जहां सुल्तानपुर कुशवाहा पंचायत (दानापुर) निवासी राजू चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र कृष्णा उर्फ किसू कुमार अपने दोस्त को बचाने के प्रयास में गंगा में डूब गया। उसका शव बरामद कर लिया गया है, जबकि उसका किशोर दोस्त अभी लापता है।


दूसरी घटना जेपी सेतु घाट की है, जहां जक्कनपुर के पुरंदरपुर निवासी पंकज कुमार का 15 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार उर्फ प्रिंस नहाने के दौरान गंगा में डूब गया। उसका शव भी बरामद कर लिया गया है। तीसरी घटना मीनार घाट (जनार्दन घाट) पर हुई, जहां एसकेपुरी थाना क्षेत्र के न्यू पुनाईचक निवासी रंजीत गिरि का 13 वर्षीय पुत्र करण कुमार परिवार के साथ स्नान के दौरान डूब गया। उसकी तलाश जारी है।


इसी बीच, मोकाम के अथमलगोला थाना क्षेत्र के रूपस कमरापर गांव में भी एक हादसा हुआ। यहां 14 वर्षीय सौरभ कुमार गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।


उधर, मनेर के गोरैया स्थान के पास भी गंगा स्नान के दौरान तीन बालक डूब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चों को बचा लिया, लेकिन 12 वर्षीय आकाश कुमार अभी भी लापता है। बंटी और विक्की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि आकाश की तलाश लगातार जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता