ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव

गांधी मैदान में जलजमाव के बीच शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 50 मशीनों से पानी निकालने का काम जारी

पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह से पहले जलजमाव की समस्या, नगर निगम ने 50 मशीनों से पानी निकासी शुरू की, खराब मौसम से निपटने की भी तैयारी। वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

बिहार न्यूज
शपथग्रहण समारोह की तैयारी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में 7 मई को प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि, हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण गांधी मैदान में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 


इसे देखते हुए पटना नगर निगम युद्धस्तर पर पानी निकासी के कार्य में जुट गया है। जलजमाव को खत्म करने के लिए करीब 50 मशीनों को लगाया गया है, जो लगातार पानी हटाने का काम कर रही हैं। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान यदि मौसम खराब होता है और तेज आंधी-बारिश की स्थिति बनती है, तो उससे निपटने के लिए भी नगर निगम पूरी तरह से तैयार है। प्रशासन कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए हर जरूरी इंतजाम कर रहा है।


बता दें कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद 7 मई को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य कैबिनेट विस्तार समारोह आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।


इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी इस बड़े आयोजन में मौजूद रहेंगे। 


दरअसल, पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के कारण बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार टल गया था। अब तीन राज्यों में एनडीए की जीत के बाद गठबंधन उत्साहित है और इसी ऊर्जा के साथ शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है।


बता दें कि नीतीश कुमार ने 2025 में हुए शपथ ग्रहण के दौरान गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन इस बार केवल मंत्रियों का सामूहिक शपथ ग्रहण होगा। गांधी मैदान के इतिहास में यह पहली बार होगा जब मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि सिर्फ मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होने वाले मंत्रियों के शपथग्रहण समारोह को राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।

गांधी मैदान में जलजमाव के बीच शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 50 मशीनों से पानी निकालने का काम जारी गांधी मैदान में जलजमाव के बीच शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 50 मशीनों से पानी निकालने का काम जारी गांधी मैदान में जलजमाव के बीच शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 50 मशीनों से पानी निकालने का काम जारी गांधी मैदान में जलजमाव के बीच शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 50 मशीनों से पानी निकालने का काम जारी

गांधी मैदान में जलजमाव के बीच शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 50 मशीनों से पानी निकालने का काम जारी गांधी मैदान में जलजमाव के बीच शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 50 मशीनों से पानी निकालने का काम जारी गांधी मैदान में जलजमाव के बीच शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 50 मशीनों से पानी निकालने का काम जारी गांधी मैदान में जलजमाव के बीच शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 50 मशीनों से पानी निकालने का काम जारी

पटना से सूरज की रिपोर्ट

टैग्स