ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

Patna News: फर्जी पुलिस बनकर दंपती से 6 लाख की लूट, मुख्यालय के सामने वारदात

Patna News: राजधानी के अत्यंत सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में मंगलवार शाम एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई, जहां खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो नकाबपोश युवकों ने एक वृद्ध दंपती से करीब छह लाख रुपये के गहने लूट लिए।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna News: राजधानी के अत्यंत सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में मंगलवार शाम एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई, जहां खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो नकाबपोश युवकों ने एक वृद्ध दंपती से करीब छह लाख रुपये के गहने लूट लिए। यह घटना शाम साढ़े चार बजे बिहार पुलिस मुख्यालय, पटेल भवन के ठीक सामने घटी।


पीड़ित विमल कुमार वर्मा, जो बुद्ध मार्ग क्षेत्र के निवासी हैं, ने सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, वे अपनी पत्नी के साथ कार से जगदेव पथ की ओर जा रहे थे, तभी दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें मुख्यालय के सामने रोका। विमल वर्मा ने बताया, दोनों युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि गाड़ी रुकने का इशारा किया गया था, पर हम नहीं रुके। फिर मेरी पत्नी से कहा गया कि उन्होंने इतने गहने क्यों पहन रखे हैं, समय ठीक नहीं चल रहा, तुरंत गहने उतारकर बैग में रख लें। वृद्धा ने बिना किसी संदेह के गहने उतारकर बैग में रख दिए। इसी दौरान एक बदमाश ने मौका पाकर उनके हाथ से बैग छीन लिया और दोनों युवक बाइक से भागने लगे।


विमल वर्मा ने साहस दिखाते हुए अपनी कार से पीछा किया और बदमाशों की बाइक को टक्कर मार गिराया। हालांकि, गिरने के बावजूद बदमाश बाइक छोड़कर गहनों वाला बैग लेकर पैदल ही फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर छोड़ी गई बाइक की जांच में चार अलग-अलग नंबर प्लेट बरामद हुई हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था। यह घटना उस जगह पर हुई, जहां सीसीटीवी कैमरे, भारी सुरक्षा और पुलिस तैनाती हमेशा रहती है। बिहार पुलिस मुख्यालय के सामने हुई इस लूट ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बाइक से मिले नंबर प्लेट के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गई है।


घटना के दौरान वृद्ध दंपती ने काफी शोर मचाया, “चोर-चोर” चिल्लाते रहे, लेकिन किसी राहगीर या स्थानीय व्यक्ति ने मदद नहीं की। आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे, जिससे बदमाश आसानी से भागने में सफल रहे। विमल वर्मा ने खुद पुलिस को कॉल कर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने छानबीन शुरू की। सचिवालय थाना प्रभारी ने बताया, "बाइक से मिली नंबर प्लेट की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश जारी है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"