ब्रेकिंग
मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦नवजात के सिर से उठा मां का साया, महिला कृषि अधिकारी की मौत के बाद अस्पताल पर सवाल, चेकअप के दौरान जबरन 5 स्टार रेटिंग कराने का भी आरोप✦मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ₹2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦नवजात के सिर से उठा मां का साया, महिला कृषि अधिकारी की मौत के बाद अस्पताल पर सवाल, चेकअप के दौरान जबरन 5 स्टार रेटिंग कराने का भी आरोप✦मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ₹2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा

बिहार में विधानसभा कर्मियों के लिए पटना में चलेंगी पिंक, ग्रीन और इलेक्ट्रिक बसें, तीन नए रूट तय

Bihar News: पटना में विधानसभा अधिकारियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए तीन नए रूटों पर पिंक, ग्रीन और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इस फैसले पर विधानसभा अध्यक्ष और परिवहन मंत्री की बैठक में सहमति बनी।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए पटना में जल्द ही पिंक, ग्रीन और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और परिवहन मंत्री दामोदर रावत के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में सहमति बनी।


बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विधानसभा कर्मियों के लिए विशेष बस सेवा उपलब्ध कराने का आग्रह किया था, जिसे परिवहन मंत्री ने स्वीकार कर लिया। परिवहन विभाग ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही निर्धारित रूटों पर बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा।


बैठक के दौरान परिवहन सचिव राज कुमार ने जानकारी दी कि वर्तमान में सचिवालय कर्मियों के लिए विभाग की ओर से विभिन्न रूटों पर छह इलेक्ट्रिक और पांच पिंक बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों का लाभ अब विधानसभा सचिवालय के कर्मचारी भी उठा सकेंगे।


बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल वर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नई बस सेवा शुरू होने से विधानसभा कर्मियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। विधानसभा सचिवालय ने कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख रूट प्रस्तावित किए हैं।


पहला रूट: एम्स पटना से फुलवारीशरीफ, अनीसाबाद, चितकोहरा, कच्ची तालाब, गर्दनीबाग और मीठापुर होते हुए बिहार विधान मंडल सचिवालय तक।

दूसरा रूट: सगुना मोड़ से आरपीएस मोड़, गोला रोड, जगदेव पथ, आशियाना मोड़, रामनगरी, राजीवनगर थाना और शास्त्री नगर होते हुए बिहार विधान मंडल सचिवालय तक।

तीसरा रूट: धनकी मोड़ से कुम्हरार, भूतनाथ मोड़, एनएमसीएच, राजेंद्र नगर टर्मिनल, कंकड़बाग कॉलोनी मोड़, करबिगहिया और आर ब्लॉक होते हुए बिहार विधान मंडल, निर्वाचन आयोग और विकास भवन तक।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता